फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Truck hits excise vehicle which was checking vehicles on information of liquor, driver, 2 ASIs injured

Bihar: शराब की सूचना पर वाहन जांच कर रहे उत्पाद विभाग की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, दो ASI समेत चालक घायल

Fri, 19 Jul 2024 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jul 2024 06:28 PM IST
सार

Kaimur News: उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तीन कर्मियों को ट्रक ने टक्कर मार दी है। उस ट्रक का पता किया जा रहा है। जल्द ही जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar: Truck hits excise vehicle which was checking vehicles on information of liquor, driver, 2 ASIs injured
अस्पताल में भर्ती उत्पाद विभाग के घायल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में शराब की सूचना पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की गाड़ी में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो एएसआई सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उत्पाद विभाग के एएसआई कटिहार जिला के बथनाहा गांव निवासी अताउर रहमान, गया जिला के गुरपा थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी बृजकिशोर पांडेय और वाहन चालक रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोरहरा गांव निवासी राजाराम शामिल हैं।

विज्ञापन

घायल एएसआई बृजकिशोर पांडेय ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की तरफ से बिहार में ट्रक से भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। उसके बाद उत्पाद विभाग की टीम द्वारा दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच-टू छज्जूपुर पोखरा के पास वाहनों की जांच की जाने लगी। तभी यूपी की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। जब ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया गया तो वह विभाग के वाहन में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस घटना में दो एएसआई सहित चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तीन कर्मियों को ट्रक ने टक्कर मार दी है। उस ट्रक का पता किया जा रहा है। जल्द ही जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed