फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar train robbery: robbery in Gwalior Barauni Express near Chhapra Criminals shot to one UP resident Passenger

बिहार में बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में डकैती, विरोध करने पर बदमाश ने यूपी के यात्री को मारी गोली

Thu, 18 Feb 2021 09:35 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 18 Feb 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar train robbery: robbery in Gwalior Barauni Express near Chhapra Criminals shot to one UP resident Passenger
बिहार:ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में डकैती - फोटो : अमर उजाला

बिहार के छपरा जिले से एक बड़ी लूटपाट की खबर आई है। बिहार के बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने दिघवारा और सोनपुर स्टेशन के बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में लूटपाट की। इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी एक यात्री को गोली मार दी। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एस-5 बॉगी में सवार कई यात्रियों से मारपीट भी की।

विज्ञापन

बिहार में बुधवार देर रात छपरा रेल खंड पर दिघवारा और सोनपुर स्टेशन के बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में यह लूटपाट की घटना हुई। बदमाशों ने 12 से अधिक यात्रियों से मोबाइल, नकदी और गहने लूट लिए। उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी 22 वर्षीय शिवम यादव नाम के एक यात्री ने लूटपाट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। शिवम बुरी तरह घायल हो गए हैं। जख्मी हालत में उसे छपरा सदर अस्पताल में रेल थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भर्ती कराया। हालांकि, अब उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम ग्वालियर एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-5 में सफर कर रहे थे। इसी बीच करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने सोनपुर जंक्शन एवं दिघवारा रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने शिवम को गोली मार दी। गोली शिवम की दाहिनी जांघ में लगी है और आर-पार हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी चेन पुलिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की धरपकड़ जारी 
रेल एसपी मुजफ्फरपुर अशोक कुमार सिंह ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल अपराधियों की धरपकड़ को लेकर एक एसआईटी टीम का गठन किया है।अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। उधर इस संबंध में रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस शीघ्र है इसका खुलासा करेगी। सीवान के अलावा सोनपुर, छपरा और आसपास के क्षेत्रों में रेल पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed