फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: The hanging body of a young man was found two kilometers away from his in-laws' house

Bihar: ससुराल से दो किलोमीटर दूर मिला युवक का लटकता हुआ शव, 4 जुलाई को दिल्ली से लौटा था; हत्या की जताई आशंका

Tue, 09 Jul 2024 06:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

Bihar: नालंदा की नूरसराय पुलिस ने मंगलवार को पेड़ से लटकते हुए एक युवक के शव को बरामद किया है। युवक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के नोनिया बीघा (छरियारी) गांव निवासी विशेश्वर चौहान के (32) वर्षीय पुत्र कांग्ररेश चौहान के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Bihar: The hanging body of a young man was found two kilometers away from his in-laws' house
युवक का लटकता हुआ शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि कांग्ररेश चौहान की हत्या कर शव को पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया गया है। शरीर पर जख्म के निशान हैं। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है। युवक 4 जुलाई को ही दिल्ली से गांव लौटा था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करने का काम करता था।

विज्ञापन


युवक के पिता का कहना है कि उनका बेटा घर नहीं पहुंच कर सीधे ससुराल गया था। जबकि, ससुराल वालों का कहना है कि कांग्ररेश चौहान ससुराल छतरपुर पहुंचा ही नहीं । शव ससुराल से करीब 2 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके परियौना के खंधा से बरामद किया गया है। हालांकि परिजन यह स्पष्ट नहीं कर रहे हैं कि हत्या किसने और क्यों की है और इसके पीछे क्या वजह है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक शव पेड़ से लटका हुआ है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जहां पेड़ के सहारे लटके शव को नीचे उतारा गया। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि हत्या कहीं अन्यत्र जगह करके सुनसान इलाके में लाकर फंदे के सहारे लटका दिया गया है। शव से तेज दुर्गंध आ रही है। हत्या करीब तीन-चार दिन पूर्व ही कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed