फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Temporary change in operation of trains due to NI work at Khagaria railway station of Sonpur division

Bihar: सोनपुर मंडल के खगड़िया रेलवे स्टेशन पर NI कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव, देखें लिस्ट

Thu, 02 Mar 2023 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 07:28 PM IST
सार

बिहार में सोनपुर मंडल के तहत आने वाले खगड़िया रेलवे स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन में अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है। नीचे ट्रेनों के नाम और तारीख दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Temporary change in operation of trains due to NI work at Khagaria railway station of Sonpur division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनपुर मंडल के खगड़िया-अलौली नई रेल लाइन पर परिचालन प्रारंभ करने के लिए खगड़िया स्टेशन पर एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है, जो इस प्रकार है।

विज्ञापन


चार और पांच मार्च 2023 को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द...

  • गाड़ी संख्या 05263/05264 कटिहार-समस्तीपुर-कटिहार स्पेशल
  • गाड़ी संख्या 05221/05222 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा स्पेशल
  • गाड़ी संख्या 05275/05276 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा स्पेशल
  • गाड़ी संख्या 03316/03315 समस्तीपुर-कटिहार-समस्तीपुर स्पेशल
  • गाड़ी संख्या 05243/05244 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा स्पेशल
  • गाड़ी संख्या 05292/05291 समस्तीपुर-सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल
  • गाड़ी संख्या 05278/05277 समस्तीपुर-सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल
  • गाड़ी संख्या 05249/05250 कटिहार-बरौनी-कटिहार स्पेशल

पांच मार्च तक आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाई जाने वाली ट्रेनें...

  • 03474 जमालपुर-खगड़िया स्पेशल का आंशिक समापन उमेशनगर में
  • 03473 खगड़िया-जमालपुर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ उमेशनगर से
  • 03476 जमालपुर-खगड़िया स्पेशल का आंशिक समापन उमेशनगर में
  • 03475 खगड़िया-जमालपुर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ उमेशनगर से

पुनर्निधारित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें...

  • तीन मार्च को न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से 130 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी
  • विज्ञापन
  • चार मार्च को डिब्रूगढ़ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से 90 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें...

  • तीन मार्च को कटिहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05263 कटिहार-समस्तीपुर स्पेशल कटिहार और मानसी के बीच 140 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी
  • तीन मार्च को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05221 सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल सहरसा और मानसी के बीच 110 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी
  • तीन मार्च को डिब्रूगढ़ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस कटिहार और मानसी के बीच 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी
  • चार मार्च को उदयपुर सिटी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण और समस्तीपुर के बीच 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी
  • राजेन्द्र नगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13228 राजेन्द्रनगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनकरग्राम सिमरिया और खगड़िया के मध्य दिनांक तीन मार्च को 120 मिनट तथा चार मार्च को 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी
  • पाटलिपुत्र से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस हाजीपुर और खगड़िया के मध्य तीन मार्च को 90 मिनट, चार मार्च को 30 मिनट और पांच मार्च को 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी
  • तीन मार्च को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस समस्तीपुर और ओलापुर के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी
  • पांच मार्च को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15279 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस रास्ते में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी
  • अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण और खगड़िया के मध्य तीन मार्च को 30 मिनट तथा चार मार्च को 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी

पुरबिया एक्सप्रेस का परिचालन पुनर्बहाल...
कोहरे के कारण रद्द तथा परिचालन के दिनों में कमी की गई ट्रेनों में निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है, जो इस प्रकार है...

  • गाड़ी संख्या 15279 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस दो मार्च से
  • गाड़ी संख्या 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस तीन मार्ट से

परिचालन पुनर्बहाल (जिन ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई थी)

  • गाड़ी संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दो मार्च से
  • गाड़ी संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन मार्च से
  • गाड़ी संख्या 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस दो मार्च से
  • गाड़ी संख्या 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस तीन मार्च से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed