Bihar Exam: बिहार बोर्ड दफ्तर के बाहर STET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रिवाइज्ड आंसर-की जारी करने की मांग कर रहे
Bihar News: STET अभ्यर्थियों का कहना है कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की बहाली अगले माह तक निकल जाएगी। अब तक हमलोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हमलोग पिछले कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन बिहार बोर्ड के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजारों अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रभावित होने का खतरा
अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे गए, जिससे अधिकांश उम्मीदवारों के अंक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कॉमर्स की अभ्यर्थी ज्योति का कहना था कि बोर्ड हर बार नई तारीख बता रहा है, लेकिन न संशोधित आंसर-की जारी हो रही है और न ही कोई साफ सूचना मिल रही है। 21 प्रश्न पूरी तरह सिलेबस से बाहर थे, ऐसे में ग्रेस मार्क जरूरी है। अभ्यर्थियों बताया कि 27, 28 और 29 नवंबर को भी वे बोर्ड कार्यालय का घेराव कर चुके हैं, लेकिन तब भी उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जारी आंसर-की में कई गंभीर गलतियां हैं। कई सवालों के उत्तर गलत चिह्नित किए गए हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रभावित होने का खतरा है।
अभ्यर्थियों ने दी बड़ी चेतावनी
अभ्यर्थियों का कहना है कि बोर्ड अगर आपत्तियों की निष्पक्ष जांच नहीं करता, तो परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता दोनों पर सवाल खड़े होंगे। इसलिए हमारी मांगों को बिहार बोर्ड गंभीरता से ले और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करें। फिलहाल बोर्ड की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, वहीं अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।