फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Specs Bank launched blood donation birth anniversary Sushil Kumar Modi Maa Blood Centre patna bihar

Bihar News : सुशील मोदी की जयंती पर चश्मा बैंक की अनूठी पहल, 65 जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान

Sun, 04 Jan 2026 04:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 04 Jan 2026 04:54 PM IST
सार

Bihar : आज स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की यादगार जयंती मनाई गई। इस मौके पर रक्त सेवा के साथ-साथ 'चश्मा बैंक' के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत नेत्र जांच के बाद 65 जरूरतमंदों को निशुल्क पावर वाला चश्मा देने के लिए स्क्रीनिंग की गई।

विज्ञापन
Bihar : Specs Bank launched blood donation birth anniversary Sushil Kumar Modi Maa Blood Centre patna bihar
सुशील मोदी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर रविवार को राजधानी के 'माँ ब्लड सेंटर' में सेवा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। माँ वैष्णो देवी सेवा समिति और माँ ब्लड सेंटर द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में रक्त सेवा के साथ-साथ 'चश्मा बैंक' के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया गया। इस अनूठी मुहिम के तहत नेत्र जांच के बाद 65 जरूरतमंदों को निशुल्क पावर वाला चश्मा देने के लिए स्क्रीनिंग की गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम नीतीश बोले- बहुत अच्छा काम करे सम्राट, बेटे की तारीफ सुनकर शकुनी चौधरी ने कहा- सपना पूरा हुआ
विज्ञापन


भावुक हुईं डॉ. जस्सी मोदी, कहा- सेवा की ऐसी मिसाल नहीं देखी
कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी डॉ. जस्सी मोदी ने किया। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मैंने सेवा की ऐसी मिसाल पहले कभी नहीं देखी है। आप लोग अद्भुत कार्य कर रहे हैं। मैं सदैव समिति के इन पुनीत सेवा कार्यों के साथ खड़ी रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: कड़ाके की ठंड में विराट शिवलिंग को देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर हर हर महादेव की गूंज

Bihar : Specs Bank launched blood donation birth anniversary Sushil Kumar Modi Maa Blood Centre patna bihar
सुशील मोदी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण करती डॉ. जस्सी मोदी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों ने बढ़ाया उत्साह
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय सरावगी ने कहा कि चश्मा बैंक की यह मुहिम प्रदेश में अपने आप में अनोखी है। उन्होंने टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा सीखनी हो तो मां वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार से सीखें। यह मेरे द्वारा देखे गए अब तक के सबसे अद्भुत कार्यक्रमों में से एक है। कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मैं यहां मुख्य अतिथि नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में हूं। स्वर्गीय सुशील मोदी से जो सेवा का पाठ हमने सीखा है, मैं बस उसी का एक छोटा सा अंश समाज को लौटाने का प्रयास कर रहा हूँ।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: बिहार के इन जिलों घने कोहरे का अलर्ट, 24 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा; जानिए मौसम का हाल

विशेषज्ञों की देखरेख में हुई जांच
शिविर का आयोजन युवा नेत्र विशेषज्ञ मनीष कुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। अत्याधुनिक मशीनों से जांच के बाद समिति ने अपने खर्च पर पात्र लोगों को निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रेरणास्रोत मुकेश हिंसारिया, कार्यक्रम संयोजक नरेश अग्रवाल, सह संयोजक आलोक अग्रवाल, मनीष बनेटिया, शंभु केशरी, बबलू कुमार, किशन बंका, मोनू खत्री और मुकेश कांत की भूमिका अहम रही। इस अवसर पर अध्यक्ष जयप्रकाश अमिताभ, सचिव संजय तोतला और जगजीवन सिंह सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed