बिहार : विधायकों से बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मचारियों की स्पीकर ने मांगी रिपोर्ट
- बिहार विधानसभा में 23 मार्च को माननीयो के साथ हुआ था अशोभनीय व्यवहार
- मार्शल विधायकों को घसीटकर बाहर ले गए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव व डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे 23 मार्च को विधायकों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिस जवानों की पहचान करें। स्पीकर ने डीजीपी से इस बारे में उन्हें रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है। स्पीकर ने विधानसभा की आचरण समिति को घटना के वीडियो फुटेज सौंपने का निर्णय लिया है, ताकि वह विधायकों के व्यवहार की समीक्षा कर कार्रवाई कर सके।
Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha has asked the additional chief secretary & DGP to identify the police personnel who misbehaved with MLAs in the Assembly on March 23 & submit a report to him: Bihar Assembly PRO
— ANI (@ANI) March 25, 2021विज्ञापन
बता दें कि बिहार में पुलिस बिल को लेकर राजद समर्थक लगातार बवाल कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा घेरने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया था। इसके बाद विधानसभा में भी राजद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए। उन्होंने अध्यक्ष के हाथ से विधेयक की कॉपी छीनने की कोशिश की। साथ ही, सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गए थे।
उस दिन विधानसभा में विधायकों ने स्पीकर विजय सिन्हा का चैंबर घेर लिया और उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। इस दौरान मार्शलों और विधायकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। सदन के अंदर स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स बुलानी पड़ी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके साथी विधायकों और जवानों के बीच हाथापाई हुई, इसके बाद तेजस्वी पीछे हटे। हाथापाई में कई विधायक घायल हो गए। हंगामा करने वाले विधायकों को वेल से उठाकर मार्शलों ने सदन से बाहर किया था।
दिनभर विधानसभा में हंगामा होता रहा। चार बार सदन को स्थगित करना पड़ा। छह बार विधानसभा की कार्यवाही के लिए घंटी बजाई गई, लेकिन शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान मकदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास कुछ समय के लिए अचेत हो गए।
बिना वारंट गिरफ्तार कर सकेगी पुलिस
सीएम नीतीश कुमार के भाषण के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 को पारित पास कर दिया गया। दरअसल, इस कानून से पुलिस को और ज्यादा ताकत मिल जाएगी और वह बिना वारंट के किसी को भी गिरफ्तार कर सकेगी।