{"_id":"6025705e5782360035399ef5","slug":"bihar-son-of-home-guard-jawan-kidnapped-from-patna-murdered-dead-body-found-in-motihari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पटना से अगवा होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या, मोतिहारी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पटना से अगवा होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या, मोतिहारी में मिला शव
Thu, 11 Feb 2021 11:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार की राजधानी पटना में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब शहर के शास्त्रीनगर इलाके से अगवा किए गए होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या कर दी गई। उसका शव पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में मिला। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रामबाबू के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह 30 जनवरी से लापता था। उसका शव मोतिहारी जिले में एक पुल के पास बरामद किया गया। रामबाबू अपने दोस्तों के साथ सोनपुर गया था। उसके बाद से लापता था। उसकी गुमशुदगी को लेकर पटना के शास्त्री नगर थाने में परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर वालों को सौंप दिया गया। गिरफ्तार किए गए युवक मृत रामबाबू के दोस्त हैं। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हत्या क्यों की गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन