फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Side slope of Bakhtiyarpur-Mokma highway collapsed, question on quality of road of double decker bridge

Bihar: बख्तियारपुर-मोकामा हाईवे का साइड स्लोप धंसा, डबल डेकर पुल की सड़क पर भी दिखे गड्ढे; बारिश ने खोली पोल

Mon, 04 Aug 2025 05:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Aug 2025 05:08 PM IST
सार

आज दो ऐसी सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठे, जिसका शुभारंभ हाल में ही सीएम नीतीश कुमार ने किया था। बारिश ने इन सड़कों की पोल खोल दी। एक सड़क की परत हट गई। वहीं दूसरे का साइड स्लोप धंस गया। हालांकि, इनमें से एक को सरकार की ओर से दुरुस्त भी करवा दिया गया लेकिन फिर लोग सवाल उठा रहे हैं....

विज्ञापन
Bihar: Side slope of Bakhtiyarpur-Mokma highway collapsed, question on quality of road of double decker bridge
पुल निर्माण निगम ने डबल डेकर पुल की सड़क से हटी परत की मरम्मत करवा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम नीतीश कुमार ने जिस डबल डेकर पुल और बख्तियारपुर-मोकामा हाईवे का शुभारंभ किया था, उसकी गुणवत्ता पर अभी से ही सवाल उठने लगे हैं। बिहार के पहले डबल डेकर पुल की सड़क पर गड्ढे दिख रहे और बख्तियारपुर-मोकामा हाईवे साइड स्लोप धंस गया। इसके बाद पटना के लोग गड्ढे और धंसे हुए स्लोप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों में नाराजगी है। आइए जानते हैं क्या है मामला....

विज्ञापन


बिहार के पहले डबल डेकर पुल की सड़क की गुणवत्ता की पोल बारिश ने खोलकर रख दी। 422 करोड़ की लागत से बनी डबल डेकर पुल पर बनी सड़क की परत उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश के कारण परत निकल गई। इससे कुछ जगह गड्ढे दिखने लगे। हालांकि पुल पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन, लोग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे। इसके बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने इस मामले को गंभीरता से लिया। कुछ ही घंटे में इसे ठीक करवा लिया।  इसके बाद पुल निर्माण निगम की ओर से कहा गया कि डबल डेकर पुल के संबंध में विभिन्न चैनलों, सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त होने की खबर चलाई जा रही है।   इस संबंध में स्पष्ट करना है कि लगातार मूसलाधार बारिश के कारण अशोक राजपथ पर बने बिटुमिनस परत के एक छोटे हिस्से में आंशिक रूप से स्लीपैज है। पुल पूरी तरह से सुरक्षित है तथा पुल की संरचना पर इसका कोई असर नहीं है।  वियरिंग कोर्स (बिटूमिनस लेयर) में हुए आंशिक स्लीपैज का मरम्मति करवा दी गई है।
विज्ञापन


 

Bihar: Side slope of Bakhtiyarpur-Mokma highway collapsed, question on quality of road of double decker bridge
बख्तियारपुर फोरलेन का साइड स्लोप धंसा। - फोटो : सोशल मीडिया।

मोकामा-बख्तियारपुर फोर लाइन का साइड स्लोप धंसा
पटना जिले के मोकामा-बख्तियारपुर फोर लाइन का साइड स्लोप धंस गया है। जिससे एक किलोमीटर में कई मोटे दरारें भी आ गया है। दरअसल, कुछ महीने पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस सड़क का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के कुछ महीने बाद ही पहली बारिश में सड़कों की हालत खस्ता हाल हो गया है। मोकामा बख्तियारपुर फोर लाइन के कई जगह पर साइड स्लोप धसने की बात सामने आ रही है। मोकामा से लेकर बख्तियारपुर तक कई जगह यही स्थिति देखने को मिल रहा है। बख्तियारपुर के रानी सराय के पास फोर लाइन के पुल का एक लाइन ही निर्माण कार्य हुआ है। जबकि मोकामा के औंटा स्टेशन के सामने भी 4 लाइन की स्थिति जर्जर की तरह बनी हुई है।

इंजीनियर और ठेकेदार जेल जाएंगे
वहीं स्थानीय मुखिया शशि भूषण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साइड स्लोप धंस चुका है और रोड में दरारें भी आ चुकी है। सीएनसी कंपनी के भ्रष्टाचार को यह दिखाता है। वहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बारे में कंपनी के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। वही बख्तियारपुर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने कहा कि सरकार किसी को छोड़ने वाली नहीं है, इंजीनियर और ठेकेदार जेल जाएंगे। उनका लाइसेंस रद्द होगा, साइड सलोप में गड्ढे हुए हैं तो इस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed