फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Road Accident Two people died in separate road accidents in Sasaram

Bihar Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, जानें कब कैसे और कहां हुआ हादसा

Tue, 06 May 2025 06:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 May 2025 06:03 PM IST
सार

Bihar Road Accident News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों सड़क हादसे नोखा थाना एरिया में हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Two people died in separate road accidents in Sasaram
नोखा थाना, रोहतास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। पहली घटना नोखा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां आरा-सासाराम पथ पर सत्तरबीगहवा के समीप एक चलती ऑटो से गिरकर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के तराड़ गांव निवासी 55 वर्षीय रामप्रवेश राम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक रामप्रवेश राम ऑटो पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चेनारी जा रहे थे। तभी आरा-सासाराम पथ पर सत्तरबीगहवा के समीप वे अचानक ऑटो से नीचे गिर गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नोखा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया और ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हमले से पहले करें मॉक ड्रिल, डीएम और एसपी ने दिए निर्देश; बताया-क्या करें क्या न करें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना भी नोखा थाना क्षेत्र में ही घटित हुई। घटना के संदर्भ में मृतक के छोटे भाई ने बताया कि नोखा निवासी उनके भाई सुरेंद्र राय मंगलवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर ईंट लाने के लिए सासाराम जा रहे थे। तभी आरा-सासाराम पथ पर पेनार गांव के समीप एक बेकाबू कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 42 वर्षीय सुरेंद्र राय ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना में कार सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है और घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नोखा थाने की पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम
वहीं, नोखा थाना क्षेत्र में हुए दोनों सड़क हादसों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव का सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed