फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News Body of an unknown youth found in suspicious condition on roadside in Purnia police identification

Bihar News: सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 06 May 2025 04:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पू्र्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पू्र्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 May 2025 04:03 PM IST
सार

Dead Body in Suspicious Condition: सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक की पहचान के लिए पुलिस जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पूर्णिया जीएमसीएच भेजा है।

विज्ञापन
Bihar News Body of an unknown youth found in suspicious condition on roadside in Purnia police identification
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के मरंगा में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव करीब 29 साल के युवक की है। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पूर्णिया जीएमसीएच भेजा है। जहां शव की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। शव मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा के मुढ़ी मील के पास सड़क किनारे मिला है।

विज्ञापन




घटना की जानकारी देते हुए स्थानियों ने बताया कि मुख्य मार्ग से होकर गुजरते हुए उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और कमीज फटा हुआ था। जैसे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी हो। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानियों ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मरंगा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया ले आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीट परीक्षा के दौरान गिरफ्तार रामबाबू के परिजनों ने जताई गहरी साजिश की आशंका, फंसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। इसको लेकर लाश को 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। युवक का फोटो को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिससे की युवक की पहचान हो सके। उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे ने छीना परिवार का सहारा; लेबर कॉन्ट्रैक्टर की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed