फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : War siren will be played india Mock drill pahalgam attack

India Mock Drill : हमले से पहले करें मॉक ड्रिल, डीएम और एसपी ने दिए निर्देश; बताया-क्या करें क्या न करें

Tue, 06 May 2025 04:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 06 May 2025 04:59 PM IST
सार

Bihar ; कल यानी बुधवार को पूरे देश के कई जिलों में मॉक ड्रिल किये जाने हैं। यह इस लिए किया जा रहा है ताकि अगर युद्ध जैसी विषम परिस्थिति हो तो ऐसे में बचने के लिए क्या करना चाहिए। कहीं ये आपके शहर में भी तो नहीं होना है?

विज्ञापन
Bihar news : War siren will be played india Mock drill pahalgam attack
पटना एसएसपी अवकाश कुमार और पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार  सिविल डिफेंस के अंतर्गत 244 जिले हैं जहां पर 7 मई को मॉक ड्रिल करना है। यह बिहार में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय और पटना में भी किया जायेगा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Accident News : पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली
विज्ञापन


जानिये क्या करें, क्या न करें 
पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल में 7:00 बजे से लेकर 10 मिनट तक यानी 7:10 तक ब्लैकआउट होगा। सभी लोग अपने-अपने घरों की सभी लाइट को बंद कर दें। मॉक ड्रिल के समय वॉर लाइट सिचुएशन से बचने की तैयारी की जाएगी। उस समय पटना की भी बिजली काट दी जाएगी। डीएम ने पटना के लोगों से अपील की है कि बिजली कटने के बाद रोशनी का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : मां ने बेटी की हत्या कर खुद की ले ली जान, परिवार वालों ने शव को ठिकाने लगाये; वजह भी अजीब थी

पटना में 80 जगह पर बजेगा सायरन 
पटना में 80 जगह पर सायरन बजाया जाएगा। फायर ब्रिगेड और थानों की गाड़ियां सायरन बजायेंगी। 6:58 में शाम को सायरन बजाया जाएगा 2 मिनट बाद सभी लोग बत्ती बंद कर देंगे। जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि पैनिक नहीं हों, इससे डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि युद्ध अभी नहीं छिड़ा नहीं है, बल्कि यह सिर्फ एक रिहर्सल  है। उन्होंने कहाँ कि नागरिकों को जागरूक करने के लिए यह ड्रिल चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रमुख जगह पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Bihar news : War siren will be played india Mock drill pahalgam attack
बेगूसराय एसपी और डीएम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

देश मे आपातकाल की स्थिति को लेकर जारी मॉकड्रिल की एडवाजरी के बाद बेगूसराय में भी हलचल तेज हो गई है। बेगूसराय जिले में आपात परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई है। 7 मई को बेगूसराय और बरौनी शहर में 7 बजे शाम में ब्लैक आउट होगा। इससे कुछ मिनट पहले सायरन बजाया जाएगा। यह आपात परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा का अभ्यास है। जिला प्रशासन केंद्र सरकार के आदेश पर इसकी तैयारी में जुट गई है। बेगूसराय जिला बिहार का महत्वपूर्ण औद्योगिक जिला है, इस कारण यहां इस चीज की सख्त जरूरत है। आमजनों से जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने सहयोग करने की अपील है।

बेगूसराय में ग्रिड से लाइट किया जाएगा ऑफ 
जिलाधिकारी ने कहा कि बेगूसराय जिला काफी महत्वपूर्ण है। यहां उद्योग हैं, महत्वपूर्ण जंक्शन हैं और आबादी वाले जगह हैं। जिस कारण यहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी महत्वपूर्ण है। एम्बुलेंस, रिफाइनरी, एम्बुलेंस सहित अन्य सायरन को सही तरीके से लगाया जाएगा। जिससे एक साथ बेगूसराय और बरौनी शहर में इमरजेंसी सायरन बजाया जा सके। अब इसको लेकर तैयारियां और ब्लूप्रिंट बनाई जा रही है। अपील किया कि बिजली कट होने के बाद भी जिलेवासी लाइट न जलाएं। शहर में अंधेरा होना चाहिए। यह मॉकड्रिल इसीलिये किया जा रहा है।

लोगों से पैनिक न होने की अपील 
जिला प्रशासन द्वारा मीडिया से अपील किया कि जब मॉकड्रिल हो तो हमे सहयोग करें। इस दौरान पैनिक होने की बात नहीं है। करीब 20 मिनट तक इस स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें। सरकार के ऐसे आदेश हैं। देश भर के  जिलों को कई वर्गों में बांटा गया है। जिसमें बेगूसराय को 3 सरे ग्रुप में रखा गया है। हम उस हिसाब से तैयारी में जुटे हैं। जिलेवासियों से मॉकड्रिल के दौरान सहयोग देने और आश्चर्य न व्यक्त करने की अपील की। 
 

Bihar news : War siren will be played india Mock drill pahalgam attack
पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा और डीएम कुंदन कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

यह मॉक ड्रिल भारत सरकार के सिविल डिफेंस गाइडलाइन के तहत की जा रही है। यह अभ्यास देश के 244 जिलों में किया जाएगा, जिसमें बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पटना और बेगूसराय जिलों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। डीएम कुंदन कुमार ने कहा है कि यह केवल एक रिहर्सल है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि युद्ध छिड़ा नहीं है, यह सिर्फ एक रिहर्सल है। पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इसका मकसद लोगों को अलर्ट रखना और नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

न करें ऐसा काम 
उन्होंने किसी प्रकार की अफवाह या डर से बचने की सलाह दी है। पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है कि लोगों को खाने-पीने का सामान जमा करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ एक अभ्यास है। इस रिहर्सल में  सिविल डिफेंस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन विभाग, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बल शामिल हैं। प्रशासन ने कहा कि यह मॉक ड्रिल पूर्णिया  सहित पूरे राज्य के लिए एक सकारात्मक तैयारी का हिस्सा है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed