फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Road Accident person going to his in-laws house in Rohtas died in road accident Bolero driver hit bike

Bihar Road Accident: ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, बोलेरो चालक ने बाइक में मारी टक्कर

Thu, 16 Jan 2025 08:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 08:12 PM IST
सार

बिहार के रोहतास में ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bihar Road Accident person going to his in-laws house in Rohtas died in road accident Bolero driver hit bike
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान तिलौथू प्रखंड के पतलुका गांव निवासी विष्णु देव सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है और इनकी मौत के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि सरोज कुमार अपने गांव से पल्सर बाइक से अपने ससुराल जा रहा था, तभी मकराइन गांव के समीप एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान ही गुरुवार को घायल सरोज कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, मौत की सूचना पाकर परिजनों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई और मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमॉर्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed