फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: RJD party Tejaswi Yadav targeted Election Commission denied receiving Election Commission notice

Bihar : तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कसा तंज, कहा- गलती किसी और की, फिर भी जवाब मुझसे मांगा जा रहा

Thu, 07 Aug 2025 04:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Aug 2025 04:04 PM IST
सार

Bihar : तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से मिलने वाले नोटिस पर जवाब देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। सिर्फ अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से नोटिस मिला है, जिसका जवाब हम दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar: RJD party Tejaswi Yadav targeted Election Commission denied receiving Election Commission notice
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की एक अहम बैठक है, जिसमें मैं शामिल होऊंगा। इसके अलावा रक्षाबंधन भी है और मेरी बहन दिल्ली में रहती है, तो उससे मिलने भी जा रहा हूं।”

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ 26 डीएसपी का किया तबादला, अधिसूचना जारी
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की तरफ से मिलने वाले नोटिस पर जवाब देते हुए कहा कि मुझे चुनाव आयोग की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। हमें सिर्फ अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से नोटिस मिला है, जिसका जवाब हम दे रहे हैं। साथ ही  उन्होंने यह भी कहा कि सवाल यह है कि आखिर दो EPIC नंबर किसने जारी किए? जिसने जारी किए, वही अब हमसे सवाल कर रहा है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि गलती किसी और की है, फिर भी जवाब मुझसे मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 9 अगस्त को रक्षाबंधन, पंडितजी से जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधान

तेजस्वी यादव ने एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश नीति और आर्थिक फैसलों को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ बढ़ा दिया है, लेकिन भारत सरकार की तरफ से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि देश को आर्थिक नुकसान हो रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप 28 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी भी इस पर जवाब नहीं दिया। अब यही लोग बिहार आकर कहेंगे कि हम ‘विश्वगुरु’ बन गए हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि देश कैसे चल रहा है।


                                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed