फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Rashtriya lok samta party likely to merge with Janata Dal-United on March 14

मिलन तय : फिर साथ आएंगे नीतीश और उपेंद्र कुशवाहा, जेडीयू में होगा आरएलएसपी का विलय

Fri, 12 Mar 2021 11:37 AM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 12 Mar 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Rashtriya lok samta party likely to merge with Janata Dal-United on March 14
सीएम नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार की सियासत में एक नया और दिलचस्प मोड़ आया है। नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा की सारी शर्तें मंजूर कर ली है। अब जल्द ही राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में विलय होने जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक,14 मार्च को पटना में आरएलएसपी का जेडीयू में विलय होगा। 

विज्ञापन

आरएलएसपी के वरिष्ठ नेता द्वारा समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान में यह बताया गया है कि, ‘13-14 मार्च को पटना में आरएलएसपी के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आरएलएसपी, जेडीयू के साथ विलय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मंजूरी लेगी। दरअसल, बिहार विधानसभा 2020 में जेडीयू एक भी सीट हासिल करने में विफल रही।

विज्ञापन

आरएलएसपी के महासचिव माधव आनंद ने एएनआई से कहा, ‘14 मार्च के बाद आप पार्टी के निर्णय को जान जाएंगे।’ वहीं जेडीयू के सूत्रों ने भी इस संभावित विलय का बिहार की सियासत पर व्यापक प्रभाव की उम्मीद जताते हुए कहा कि आरएलएसपी के साथ जेडीयू के विलय की योजना को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। 14 मार्च की बैठक के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें जेडीयू 43 विधायकों के साथ एनडीए सरकार में जूनियर पार्टनर का किरदार अदा कर रही है। 74 विधायक के साथ भारतीय जनता पार्टी 2020 के विधानसभा चुनावों में बड़े भाई के रूप में उभर कर आई है। वहीं एनडीए ने 243 सीटों में से 125 सीट जीतकर बिहार में चौथी बार अपनी सरकार बनाई थी। नवंबर 2020 में नीतीश कुमार ने लगातार चौथे कार्यकाल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed