फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Possibilities of crude oil in Buxar, Oil India Limited's survey started with help of modern techniques

Bihar News: बक्सर में क्रूड ऑयल की संभावनाएं, आधुनिक तकनीकों की मदद से ऑयल इंडिया लिमिटेड का सर्वे शुरू

Tue, 25 Feb 2025 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Feb 2025 08:23 PM IST
सार

Buxar News: ऑयल इंडिया के कॉम्पेनसेशन इंचार्ज ने बताया कि सैटेलाइट सर्वे के आधार पर तरंगों को रिकॉर्ड कर जमीन के नीचे तेल की उपस्थिति का पता लगाया जा रहा है। जिले में करीब 30 से 40 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां ड्रिलिंग और सर्वेक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: Possibilities of crude oil in Buxar, Oil India Limited's survey started with help of modern techniques
तेल भंडार के सर्वेक्षण के काम में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले में क्रूड ऑयल के भंडार मिलने की संभावनाओं को लेकर ऑयल इंडिया लिमिटेड ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। तेल की खोज के लिए विशेषज्ञों की एक टीम चौगाईं प्रखंड के चौगाईं गांव में सर्वेक्षण कर रही है। कंपनी के विशेषज्ञ आधुनिक तकनीकों, जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम और ब्लास्टिंग पद्धति के जरिए तेल भंडार की मौजूदगी का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

 
तेल की खोज में हाईटेक सर्वेक्षण
ऑयल इंडिया के कॉम्पेनसेशन इंचार्ज ओम प्रकाश पंवार ने बताया कि सैटेलाइट सर्वे के आधार पर तरंगों को रिकॉर्ड कर जमीन के नीचे तेल की उपस्थिति का पता लगाया जा रहा है। जिले में करीब 30 से 40 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां ड्रिलिंग और सर्वेक्षण किया जाएगा। कंपनी की टीम चौगाईं गांव में डेरा डालकर वैज्ञानिक पद्धति से खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
पानी के नमूनों में मिले क्रूड ऑयल के अंश
विशेषज्ञों ने सर्वे के दौरान गहराई तक बोरिंग कर पानी और मिट्टी के नमूने एकत्र किए। कुछ स्थानों से मिले पानी के नमूनों में क्रूड ऑयल के अंश पाए गए, जिससे जांच को और तेज कर दिया गया है। इस खोज से जिले में तेल भंडार की संभावनाओं को बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिपोर्ट में लगेगा एक साल
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, सर्वे के दौरान लिए गए नमूनों को लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। अगर जांच में तेल भंडार की पुष्टि होती है, तो प्रभावित भूमि को कुछ वर्षों के लिए लीज पर लिया जाएगा। साथ ही प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा।

 
क्षेत्र के आर्थिक विकास में होगा बड़ा योगदान
बक्सर में क्रूड ऑयल मिलने की संभावनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। अगर तेल भंडार की पुष्टि होती है, तो यह क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। इस खोज से न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि बक्सर जिले का औद्योगिक विकास भी तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed