Bihar Politics: 'देश को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति इन्होंने की', राजद ने साधा भाजपा पर निशाना
Bihar: सुबोध मेहता ने कहा कि 1989 में जब मंडल आयोग लागू हुआ तो ये लोग ‘कमंडल’ लेकर आ गए और देश को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति करती है।
विस्तार
कैमूर में आयोजित किसान महासम्मेलन में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ‘मौलाना तेजस्वी’ कहकर नया नाम दे दिया है, जिससे बिहार की राजनीति गरमा गई है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि देश में राम हमारे हैं और हम सबको अपना मानते हैं, लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कभी भी किसी का भी नामकरण कर देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग नागपुर से शिक्षा लेकर आते हैं वही ऐसी बातें करते हैं। उनका मानना है कि ‘राम के साथ सिर्फ हम हैं’, जबकि हमारा मानना है कि ‘राम के साथ सब हैं।’
पढ़ें: वेयरहाउस सुपरवाइजर की सड़क दुर्घटना में मौत, आक्रोशितों ने शव रखकर 6 घंटे तक सड़क जाम किया
सुबोध मेहता ने कहा कि 1989 में जब मंडल आयोग लागू हुआ तो ये लोग ‘कमंडल’ लेकर आ गए और देश को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। पहले इनका वोट बैंक 16% था जो अब बढ़कर 36% हो गया है, लेकिन बिहार की जनता अब इस खेल को भलीभांति समझ चुकी है और इस पर विश्वास नहीं करती।