{"_id":"69ca2eff96507002100653c5","slug":"bihar-politics-opposition-reacted-to-nitish-kumar-resignation-from-the-post-of-mlc-tejashwi-yadav-bihar-cm-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar CM: 'नीतीश कुमार को हम बनाएंगे सीएम, वह भी बगैर शर्त'- महागठबंधन के चर्चित MLA ने दिया ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar CM: 'नीतीश कुमार को हम बनाएंगे सीएम, वह भी बगैर शर्त'- महागठबंधन के चर्चित MLA ने दिया ऑफर
Mon, 30 Mar 2026 01:36 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:36 PM IST
सार
Nitish Kumar : विधान परिषद् से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके सीएम पद छोड़ने का इंतजार हो रहा है। इस बीच महागठबंधन के एक चर्चित विधायक ने उन्हें बगैर किसी शर्त के मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर देकर बिहार की राजनीति गरमा दी है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार व आईआईपी विधायक आईपी गुप्ता का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश कुमार महागठबंधन के लिए जनादेश लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और एनडीए को मिले जनादेश पर महागठबंधन के सीएम रह चुके हैं। अब जब वह बिहार में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी के बीच राज्यसभा जाने को तैयार हो गए हैं तो महागठबंधन से बड़ा ऑफर सामने आया है। 2025 के बिहार चुनाव में 202 के मुकाबले 35 पर आए महागठबंधन के एक चर्चित विधायक ने नीतीश कुमार को उनके गठबंधन में वापसी का ऑफर दिया है, वह भी बगैर शर्त। कहा है कि सीएम बनाएंगे, इधर आ जाएं।
विज्ञापन
आईपी गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार नीतीश कुमार की वजह से चल रही है। एनडीए वाले नीतीश कुमार के बिना प्रधानमंत्री ही नहीं बना सकते हैं। बिहार में नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। भाजपा वालो साजिश कर रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार बड़े राजनीतिज्ञ हैं। वह किसी साजिश के शिकार नहीं होने वाले हैं। नीतीश कुमार अपने मन से काम कर रहे हैं। कुछ बड़ा गेम होने वाला है। यह बड़ी रणनीति का हिस्सा है। नीतीश कुमार को फंसाना इतना आसान नहीं है। निशांत कुमार पर प्रतिक्रिया देते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि भाजपा वाले कभी निशांत को आगे बढ़ाना नहीं चाहेंगे। नीतीश कुमार को निपटाने में 20 साल लग गया। ऐसे में भाजपा कभी नहीं चाहेगी कि निशांत कुमार आगे बढ़े और मुख्यमंत्री बनें। भाजपा वाले बड़े बड़े नेताओं की जासूसी करवा रहे हैं। वह देश नहीं चला रहे हैं केवल नेताओं की फाइल बना रहे हैं। आईपी गुप्ता ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री बनते ही उनका दिमाग ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
Nitish Kumar: सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार का इस्तीफा लाया गया; किसने दी जानकारी? बिहार में ऐसा पहली बार
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य ने क्या कहा जानिए
रोहिणी आचार्य ने कहा कि चाचा जी बिहार से तड़ीपार कर दिए गए हैं। बिहार में भाजपा का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ पूरा हो चुका है। अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी ने उनसे इस्तीफा ले ही लिया। उन्होंने जैसा बोया, वैसा ही काटना पड़ा। कुर्सी से चिपके रहने के मोह में न केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी गई, बल्कि बिहार भी उनके हाथ से निकल गया। उनके अंतर्मन की पीड़ा को आसानी से समझा जा सकता है
जानिए राजद के मुख्य प्रवक्ता ने क्या कहा?
विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दावा कि जबरन नीतीश कुमार का इस्तीफा लिया गया है। भाजपा वालों ने ऐसा करवाया है। नीतीश कुमार को मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा है। जदयू अब समाप्त हो गया है।