{"_id":"6949199106ab0dab6206e05e","slug":"bihar-politics-nitish-kumar-met-amit-shah-in-delhi-along-with-lalan-singh-and-samrat-chaudhary-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nitish Kumar: ललन-सम्राट के साथ पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Kumar: ललन-सम्राट के साथ पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर हुई बात
Mon, 22 Dec 2025 03:42 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 22 Dec 2025 03:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली गए हैं। उन्होंने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बिहार चुनाव में शानदार जीत और दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नीतीश कुमार दिल्ली गए हैं। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई। वहीं गृह मंत्री से 15 तक बातचीत हुई। दोनों बैठक के दौरान बिहार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत करने, विकास योजनाओं को गति देने तथा कानून-व्यवस्था और सुशासन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली में गृह मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में गृह मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
इधर, इस मुलाकता के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार प्रदेश में जनकल्याण और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।