फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Police team that went to arrest the accused was attacked, three policemen injured

Bihar: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल; परिजनों ने किया पथराव

Mon, 23 Jun 2025 04:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

Bihar: हमले में दरोगा आदर्श कुमार, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने बताया कि एएसआई शैलेंद्र कुमार की हालत गंभीर है और उनके सिर में गहरी चोट आई है।

विज्ञापन
Bihar: Police team that went to arrest the accused was attacked, three policemen injured
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र का है, जहां एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक दरोगा, एक एएसआई समेत कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

विज्ञापन

घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, मरांची थाना की पुलिस एक पुराने मामले (कांड संख्या 14/2025) के आरोपी धनंजय सिंह उर्फ पोलु सिंह को गिरफ्तार करने उसके घर गई थी। इसी दौरान आरोपी और उसका बेटा छत की रेलिंग से नीचे गिर पड़े। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। परिजनों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


पढ़ें: बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन, लालू यादव से की गई माफी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में दरोगा आदर्श कुमार, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने बताया कि एएसआई शैलेंद्र कुमार की हालत गंभीर है और उनके सिर में गहरी चोट आई है।

मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके परिजनों एवं समर्थकों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई, धक्का-मुक्की और पथराव किया। उन्होंने कहा कि मामले में हमलावरों की पहचान की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed