{"_id":"68de044abe7ca77f2c067e36","slug":"bihar-police-recruit-candidate-suspicious-death-found-unconscious-stadium-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार पुलिस भर्ती के उम्मीदवार की संदिग्ध हालात मौत, स्टेडियम में मिला अचेत अवस्था में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार पुलिस भर्ती के उम्मीदवार की संदिग्ध हालात मौत, स्टेडियम में मिला अचेत अवस्था में
Thu, 02 Oct 2025 10:19 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:19 AM IST
सार
नालंदा के दीपनगर स्टेडियम में 21 वर्षीय चंदन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का दौड़ के दौरान अचानक गिरने के बाद उसे दो क्लीनिक ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर स्टेडियम में 21 वर्षीय युवक चंदन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरावां गांव निवासी बलराम प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शी संजीव कुमार ने बताया कि स्टेडियम में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी सहित अन्य लोग दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान चंदन कुमार अचानक जमीन पर गिरा। परिवार को सूचना दी गई और उसे पम्पिंग दी गई। आनन-फानन में उसे बिहार शरीफ के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं थे। इसके बाद दूसरे क्लीनिक ले जाने पर डॉक्टर ने चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया।
पढे़ं; ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, सेना के शौर्य का दिखा अनोखा नजारा
विज्ञापन
बाद में शव को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने संभावना व्यक्त की कि चंदन का ब्रेन हेमरेज हुआ या हार्ट अटैक आया। चंदन दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। हाल ही में उन्होंने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम पास किया था और फिजिकल तैयारी के लिए स्टेडियम जाया करते थे।
इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और अस्पताल परिसर में मातम का माहौल है। मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम कराए बिना चले गए।