फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Police: Raid in Patna's Beur Jail, officials search all wards; inmates panicked

Bihar Police: बेऊर सेंट्रल और बाढ़ जेल में छापेमारी, अधिकारियों ने वार्डों को खंगाला; कैदियों को बीच हड़कंप

Sat, 29 Nov 2025 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Nov 2025 10:13 AM IST
सार

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जब से गृह विभाग की कमान संभाली है, तब से बिहार पुलिस लगातार सुर्खियों में है। आज बिहार पुलिस की टीम ने पटना के जेलों में छापेमारी अभियान चलाया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar Police: Raid in Patna's Beur Jail, officials search all wards; inmates panicked
बाढ़ उपकारा में छापेमारी करने पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को पटना के अति संवेदनशील बेऊर सेंट्रल जेल और बाढ़ जेल में सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे, जब सभी बंदी अपने-अपने वार्डों में बंद थे, तभी भारी पुलिस बल के साथ बेऊर जेल में यह अभियान शुरू किया गया। छापेमारी का नेतृत्व पटना के सिटी एसपी (पूर्वी, मध्य) एवं एडीएम कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने बेउर जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली। सिटी एसपी (पूर्वी) ने बताया कि छापेमारी अभी चल रही है। इसके समाप्त होने के बाद बरामदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन


पटना और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन जेल के अंदर छापेमारी अभियान चलाया। सूत्रों की मानें तो बिहार में कई बड़ी घटनाओं में अपराधियों का तार बेऊर जेल से जुड़ने की आशंका जताई जाती रही है। हाल के दिनों में भी कुछ बड़ी वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन ने अनुमान व्यक्त किया था कि इनका संबंध बेउर जेल से हो सकता है। इसी वजह से प्रशासन द्वारा लगातार जेल में छापेमारी और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, बाढ़ अनुमंडल में मौजूद उपकारा में भी छापेमारी अभियान चलाया गया। बाढ़-1 और बाढ़-2 एसडीपीओ, एसडीएम और कई थानों की पुलिस के साथ सुबह 06.00 बजे बाढ़ उपकारा पहुंचे। पुलिस टीम को देख जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक-एक वार्ड का बारिकी से निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। उपकारा बाढ़ के सभी आठ वार्डों (महिला वार्ड सहित) का सघन तलाशी लिया गया। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed