{"_id":"68dfdd270a87cd4da70b328b","slug":"bihar-police-dsp-posting-and-transfer-before-bihar-election-2025-bihar-legislative-assembly-elections-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर डीएसपी के साथ आईपीएस का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर डीएसपी के साथ आईपीएस का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
Fri, 03 Oct 2025 07:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:56 PM IST
सार
Bihar : बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर अपर पुलिस अधीक्षकों यानी डीएसपी का तबादला किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में अब आज कल में बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। इसको लेकर बिहार में सभी प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला होना शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला और प्रमोशन किया गया है और अब बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर अपर पुलिस अधीक्षकों यानी डीएसपी का तबादला किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
इन तीन आईपीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
भारतीय पुलिस सेवा के तीन पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। उनमें 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु शंकर त्रिवेदी को पुलिस अधीक्षक-सह-सहायक निदेशक, नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-11, जमुई में समादेष्टा के पद पर पदस्थापित थे। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को बिहार मानवाधिकार आयोग के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक सासाराम में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी रविश कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-2) की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक भागलपुर जिले के नाथनगर में स्थित सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में प्राचार्य के पद पर पदस्थापित थे।सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
आशु उपाधीक्षकों का स्थानांतरण
बिहार में आशु उपाधीक्षकों का भी स्थानांतरित किया गया है। बक्सर के रहने वाले अशोक कुमार प्रसाद को पुलिस महानिदेशक वि०वि०स०पु० कार्यालय के आशु उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। सीतामढ़ी के रहने वाले अशोक कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण कार्यालय, पटना में आशु उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। सहरसा जिला के रहने वाले रामसेवक तांती को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में आशु उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
,