Bihar News: लापता युवक का 16 दिन बाद झाड़ियों में मिला शव, ये जानकर परिजनों की भर आईं आंखें; क्या है असल वजह?
पटना जिले के बिहटा स्थित आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र में 16 दिनों से लापता युवक का सड़ा-गला शव बधार से बरामद किया गया है। मृतक डेकोरेशन का काम करता था। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।
विस्तार
पटना जिले के बिहटा स्थित आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र के मोलाहिमपुर गांव के बधार से पुलिस ने 16 दिनों से लापता एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विष्णु साव के रूप में हुई है, जो यमुनापुर गांव का निवासी था और डेकोरेशन का काम करता था।
सूचना मिलते ही आईआईटी अम्हारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विष्णु साव 27 नवंबर की रात बिना बताए घर से निकल गए था
मृतक की पत्नी नेहा देवी ने बताया कि उनके पति विष्णु साव 27 नवंबर की रात बिना बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। नेहा देवी के अनुसार, विष्णु साव डेकोरेशन का काम करने के साथ-साथ वाहन भी चलाते थे। शनिवार शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि मोलाहिमपुर गांव के बधार में एक शव पड़ा है, जिसके बाद उन्हें अपने पति की मौत की जानकारी मिली।
ये भी पढ़ें- Bihar News: प्रणव कुमार बने सेना में लेफ्टिनेंट, जिले में खुशी की लहर; बिहार के इस गांव से खास जुड़ाव
एफएसएल टीम जांच में जुटी
आईआईटी अम्हारा थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर शव की पहचान विष्णु साव के रूप में हुई, जो 27 नवंबर से लापता था। एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।