{"_id":"616f91059333ec440e212788","slug":"bihar-panchayat-chunav-voting-live-bihar-panchayat-election-fourth-phase-election-2021-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Panchayat Chunav 2021 Phase 4: चौथे चरण का मतदान जारी, 75808 उम्मीदवार मैदान में, कई जगह ईवीएम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Panchayat Chunav 2021 Phase 4: चौथे चरण का मतदान जारी, 75808 उम्मीदवार मैदान में, कई जगह ईवीएम खराब
Wed, 20 Oct 2021 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:17 AM IST
सार
इस चरण में 11 हजार 318 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव में आज चौथे चरण के 799 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान का दिन है। इस चरण में 75808 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 35,525 पुरुष और 40283 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव 2021 चरण 4
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। 36 जिलों के 53 प्रखंडों में वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 11 हजार 318 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव में आज चौथे चरण के 799 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान का दिन है। इस चरण में 75808 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 35,525 पुरुष और 40283 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
कई जगह ईवीएम खराब
समस्तीपुर के विभूतिपुर पतैलिया में बूथ संख्या 3, 5, 15 में ईवीएम मशीन खराब होने की जानकारी आ रही है, वहीं खगड़िया में ईवीएम में खराबी के कारण बन्नी पंचायत के बूथ संख्या 11 पर 50 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान।अररिया के नरपतगंज प्रखंड में मतदान केन्द्र संख्या 172 हाजी जाकिर टोला में ईवीएम खराब के कारण मतदान बाधित। वहीं कई शहरों में भारी बारिश के कारण मतदाता बूथ पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
मतदान के दौरान बूथ पर सुरक्षा के लिए होमगार्ड, बिहार पुलिस और बिहार सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। चौथे चरण की सीटों पर 22 और 23 अक्तूबर को मतगणना होनी है।
विज्ञापन
799 ग्राम पंचायतों के मुखिया और सरपंच के लिए चुनाव
चौथे चरण में 799 ग्राम पंचायतों के मुखिया और सरपंच के लिए चुनाव होंगे। 10888 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच पर चुनाव हो रहा है। जिला परिषद की 119 सीटों पर, जबकि पंचायत समिति की 1093 पदों पर चुनाव के लिए चुनाव कराया जा रहा है।