फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna bihar vidhansabha hangama opposition mla tried to snatch bill copy from Legislative Assembly Speaker and scramble with the security forces

बिहार: विधानसभा में हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े विधायक, तेजस्वी बोले- सीएम किसे बेवकूफ बना रहे हैं

Tue, 23 Mar 2021 11:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Tue, 23 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patna bihar vidhansabha hangama opposition mla tried to snatch bill copy from Legislative Assembly Speaker and scramble with the security forces
बिहार विधानसभा में भारी हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा में पिछले कुछ दिनों से हंगामा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज (23 मार्च) विधानसभा में मारपीट और हाथापाई की नौबत तक आ गई। ताजा घटनाक्रम में विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के हाथ से विधेयक छीनने की कोशिश की। साथ ही, सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


तेजस्वी बोले- सीएम किसे बेवकूफ बना रहे हैं
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक पर विधानसभा में हंगामे के बाद राजद के तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बोलना चाहते थे, लेकिन हमें पीटा गया। इस कानून का मतलब है कि तलाशी वारंट के ली जाएगी और कोई भी पुलिसकर्मी अगर मानता है कि कुछ गलत है तो वह गिरफ्तार भी कर सकता है। ऐसे में अदालतों और मजिस्ट्रेट की कोई उपयोगिता ही नहीं रह जाती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही तेजस्वी ने कहा कि ये कार्रवाई सीएम द्वारा की गई। नीतीश कुमार समाजवादी के नाम पर कलंक हैं। जो कानून अंग्रेजों ने लागू किया था, वहीं कानून आज नीतीश कुमार ने लागू किया है। यह क्या कानून है? पुलिस के पास बिना वारंट के गिरफ्तार करने का अधिकार पहले से है। सीएम किसे बेवकूफ बना रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बिल पर बढ़ा विरोध

बता दें कि बिहार विधानसभा में विशेष सशस्त्र विधेयक पर चर्चा की जा रही है और विपक्षी दल इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। साथ ही, धरने पर भी बैठे हुए हैं। मंगलवार को जब सदन में विधेयक पर चर्चा हो रही थी, तब विपक्षी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर तक पहुंच गए और विधेयक की कॉपी छीनने की कोशिश करने लगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और विधायकों के बीच हाथापाई हो गई।



नीतीश कुमार मुर्दाबाद के लगे नारे 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बिहार विधानसभा में भारी हंगामे के बीच बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक पेश किया गया, जिसके विरोध में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारों भी लगाए, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

विधानसभा के बाहर भी किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में राजद समर्थकों ने विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा घेरने की कोशिश की तो पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे राजद कार्यकर्ता भड़क गए और पत्थरबाजी करने लगे। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed