फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: On Gandhi Jayanti, CM Nitish garlanded the life-size statue.

Bihar: गांधी जयंती पर CM नीतीश ने किया आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, लिया उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प

Thu, 02 Oct 2025 12:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 12:48 PM IST
सार

पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी विशाल आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, विधायक, विधान पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Bihar: On Gandhi Jayanti, CM Nitish garlanded the life-size statue.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद मती कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, और बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- लव जिहाद: बहन बनाकर शादी के लिए डाला दबाव, इस्लाम अपनाने के लिए किया प्रताड़ित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती, पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन भी किया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में उपस्थित सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed