{"_id":"69ff181089ea303e3b0b06e4","slug":"bihar-news-youth-murdered-again-in-didarganj-patna-fsl-team-arrived-to-investigate-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना के दीदारगंज में फिर युवक की हत्या, FSL टीम पहुंची; एक दिन पहले 19 साल के लड़के को मार डाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना के दीदारगंज में फिर युवक की हत्या, FSL टीम पहुंची; एक दिन पहले 19 साल के लड़के को मार डाला था
Sat, 09 May 2026 04:48 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sat, 09 May 2026 04:48 PM IST
सार
Patna Crime News: दो दिनों के अंदर दो लोगों की हत्या से दीदारगंज इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
युवक को गोली मारकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित सोनावा गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही फतुहा-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का निरीक्षण किया। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। वहीं, इस मामले में फतुहा-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
19 साल के युवक की भी हुई थी हत्या
पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय यश कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय यश कुमार गांव के पास मौजूद था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन