फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: young man who went to save buffalo from electric shock also died in Bhojpur

Bihar: भैंस को बिजली के करंट से बचाने गए युवक की भी मौत, इकलौते बेटे की जान जाने से परिवार में कोहराम

Sat, 11 May 2024 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 May 2024 04:00 PM IST
सार

Bhojpur News: मृतक के भतीजे प्रकाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम उमेश यादव भैंस को लेकर बिराहिमपुर हाई स्कूल के पीछे स्थित कर्जा बधार में चराने के लिए गए थे। भैंस घास चरते-चरते विद्युत प्रवाहित तार में सट गई। तभी उसे बचाने के दौरान वह भी उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में सट गए।

विज्ञापन
Bihar News: young man who went to save buffalo from electric shock also died in Bhojpur
मृतक उमेश यादव और अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर हाई स्कूल के पीछे कर्जा बधार में करंट लगने से युवक और एक मवेशी (भैंस) की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी हरेराम यादव के बेटे उमेश यादव के रूप में हुई है। इकलौते बेटे की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के भतीजे प्रकाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम उमेश यादव भैंस को लेकर बिराहिमपुर हाई स्कूल के पीछे स्थित कर्जा बधार में चराने के लिए गए थे। भैंस घास चरते-चरते विद्युत प्रवाहित तार में सट गई। तभी उसे बचाने के दौरान वह भी उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में सट गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां भैंस चरा रहे दूसरे लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। उसके बाद परिजन खेत की ओर पहुंचे, जहां पर युवक और उसकी भैंस दोनों पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी। वहीं, सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने एक भाई और एक बहन में बड़ा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मृतक के परिवार में पत्नी बेबी देवी, छह बेटियां पूजा, मनीषा, माया, नंदनी, ब्यूटी, निभा और दो बेटे धर्मेंद्र और पीयूष है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक की पत्नी बेबी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed