{"_id":"688637e25fa5abe0160d439a","slug":"bihar-news-young-man-died-in-a-road-accident-in-patna-people-blocked-bihta-sarmera-road-in-protest-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में तेज रफ्तार वाहन से कुचल युवक की मौत, विरोध में लोगों ने किया बिहटा-सरमेरा रोड को जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में तेज रफ्तार वाहन से कुचल युवक की मौत, विरोध में लोगों ने किया बिहटा-सरमेरा रोड को जाम
Sun, 27 Jul 2025 07:59 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:59 PM IST
सार
Patna Road Accident News: जय कुमार अपने घर लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जय कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया।
विज्ञापन
लोगों ने सड़क पर किया बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क पर शव रखकर विरोध जताया। मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
घर लौट रहा था, तभी ऐसा हुआ
बताया जाता है कि गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ गांव के पास रविवार को किसी काम से सड़क पार कर रहे सैदनपुरा पचरुखिया गांव के 40 वर्षीय जय कुमार पासवान को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जय कुमार पासवान मजदूरी का काम करता था। वह काम करने के बाद सड़क पार कर घर जाने के लिए निकला था, तभी यह हादसा हुआ। वह परिवार का इकलौता कमाता था, जिससे पूरा परिवार चलता था।
पुनपुन नदी में पलटी नाव, दो लापता हुए, 18 श्रद्धालुओं को बचाया गया; पीपा पुल से टक्कर के बाद हुआ ऐसा
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर ही रख दिया
इधर, युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध जताते हुए सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर उन्हें सड़क से हटाया, तब जाकर यातायात पूरी तरह से सामान्य हुआ।