फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Woman shot in Patna, husband and elder son accused; dispute going on over property

Bihar News: पटना में महिला को मारी गोली, पति और बड़े बेटे पर लगाया आरोप; संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है

Fri, 08 Aug 2025 08:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Aug 2025 08:46 AM IST
सार

Patna Crime News: घर में संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा है। महिला अपने मायके से लौट रहे थी। इसी दौरान उसे गोली मारी गई। महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना को उसके पति और बड़े बेटे ने मिलकर अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman shot in Patna, husband and elder son accused; dispute going on over property
घायल महिला का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चंढोस मठिया के पास एक महिला को गोली मार दी गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी पालीगंज लाया। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। वही पालीगंज पुलिस मामले के जांच में जुटी है। पीड़ित महिला की पहचान जहानाबाद के टेनी बिगहा निवासी 50 वर्षीय शर्मिला देवी के रूप में हुई है। वही इस घटना को लेकर लोगों की मौके पर भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन


पालीगंज से टेंपो में बैठकर आ रही थी
बताया जाता है कि शर्मिला देवी अपने ससुराल जहानाबाद जिले के टेनी बिगहा गांव से अपने मायके पालीगंज से टेंपो में बैठकर आ रही थी। वह चंढोस मठिया गांव के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मार दी। ऑटो सवार महिला को गोली मारने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए महिला शर्मिला देवी को उठाकर इलाज के लिए पीएचसी पालीगंज लाया गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार का डॉक्टर ने हालत गंभीर देख पटना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कार से घर लौट रहे थे व्यवसायी, अचानक बदमाशों ने रोका, चेन और कैश लूटे, सिर भी फोड़ा; इसके बाद ऐसा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है
इधर, घटना की जानकारी मिलते हैं डीएसपी 1 -राजीव चंद्र सिंह पीएचसी पहुंच मामले की जांच में जुट गये। वहीं इलाजरत महिला ने बताया कि उनके दोनों बेटों के बीच कुछ दिन पूर्व से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर जहानाबाद थाने में पूर्व में मामला पहुंचा था। इसी बीच वह ऑटो से जहानाबाद से अपने मायके पालीगंज आ रही थी। इसी बीच उसके पति, बड़े बेटे ने उसे गोली मार दी है। डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। इस मामले में जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed