फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Vigilance team raids junior engineer residence, uncovers assets disproportionate to income

Bihar News: निगरानी ने जूनियर इंजीनियर के ठिकाने पर की छापेमारी, आय से 458.72% अधिक संपत्ति देख रह गई दंग टीम

Wed, 17 Dec 2025 04:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Dec 2025 04:05 PM IST
सार

नई एनडीए सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी कीमत पर छोड़ने के मूड में नहीं है। एक दिन पहले भवन निर्माण विभाग के अधिकारी पर शिकंजा कसा गया था। आज योजना एवं विकास विभाग के जूनियर इंजीनियर के ठिकाने पर छापेमारी हुई। इन पर भी आई से काफी अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance team raids junior engineer residence, uncovers assets disproportionate to income
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने योजना एवं विकास विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अनसारुल हक के खिलाफ की है। निगरानी की अलग-अलग टीम ने अनसारुल हक के दरभंगा और मधुबनी स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। टीम कोर्ट जांच के दौरान अनसारुल हक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के कई सबूत मिले। मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से बताया गया कि योजना एवं विकास विभाग में कनीय अभियंता अनसारुल हक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन करवाया गया। मामला सही होने के बाद प्राथमिक की दर्ज कर ली गई। इसके बाद निगरानी को विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर अलग-अलग धावा दल का गठन किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को अलग-अलग दल ने दरभंगा और मधुबनी जिले में कनीय अभियंता के ठिकाने पर छापेमारी की। टीम ने दरभंगा जिले के जमालपुर, नया टोला मस्जिद के पास स्थित आवास व कार्यालय, वहीं मधुबनी जिले के हरिराहा पंचायत, लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थायी आवास पर एक साथ तलाशी शुरू की। दरभंगा स्थित आवास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई है, हालांकि कुछ अहम कागजात जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन

 

इस दौरान पता चला कि अनसारुल हक ने अपनी आय से 458.72% अधिक संपत्ति अर्जित की है। नौकरी में रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के बल पर ऐसा किया। निगरानी की ओर से बताया गया कि अनसारुल पर ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि अनसारुल के पास लगभग एक करोड़ 46 लाख 95 हजार 530 रुपये की आय से अधिक संपत्ति है, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 458.72 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी की ओर से बताया गया कि जूनियर इंजीनियर के खिलाफ शिकायत किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी ही बहन ने निगरानी थाना में प्राथमिकी संख्या 113/25 दर्ज कराई थी।  डीएसपी शशिशेखर चौधरी ने बताया कि योजना एवं विकास विभाग, दरभंगा प्रमंडल-1 में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर अंसारुल हक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनके दरभंगा स्थित कार्यालय सहित चार स्थानों पर करीब दो दर्जन निगरानी कर्मी छापेमारी में जुटे हुए हैं। तलाशी के दौरान अब तक उनके कार्यालय से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, जबकि उनके घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस मामले में जूनियर इंजीनियर के संबंध में उनके सहायक अभियंता मंजूर आलम से भी जानकारी ली गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed