{"_id":"66585ea4422a918da4011b6f","slug":"bihar-news-up-resident-two-burned-alive-on-road-after-trucks-collision-in-bihar-news-accident-today-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: बिहार में ट्रक और हाइवा की भीषण टक्कर, आग का गोला बनीं गाड़ियां; यूपी निवासी दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: बिहार में ट्रक और हाइवा की भीषण टक्कर, आग का गोला बनीं गाड़ियां; यूपी निवासी दो की मौत
Thu, 30 May 2024 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 30 May 2024 04:49 PM IST
सार
Accident Today: बिहार के रोहतास में ट्रक और हाइवा की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर तथा खलासी की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक ड्राइवर बजरंगी तथा खलासी सुरजीत यूपी के बस्ती के निवासी थे।
विज्ञापन
रोहतास में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां दावथ थानाक्षेत्र के दवाई गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर एक हाईवा तथा ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रक का ड्राइवर तथा खलासी की झूलसने से मौत हो गई।
मृतक बजरंगी उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाला था। वह ट्रक पर ड्राइवर का काम करता था। वहीं ट्रक का खलासी सुरजीत की भी झूलसने से मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों ने मृतकों के शव को ट्रक से बाहर निकला। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए रहे हैं। बताया जाता है कि लंबा डाला वाला हाईवा पर बालू लदा हुआ था, जबकि ट्रक खाली था। दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसके कारण हाईवे और ट्रक दोनों में आग लग गई। आग लगने के कारण ड्राइवर और खलासी उसी में फंस गए, जिसके कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची दावथ थाने की पुलिस ने ट्रक में फंसे खलासी और ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।