फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Uncle and niece among three members of a family died after being struck by electric current

Bihar News: करंट की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन लोग, चाचा-भतीजी की मौत; एक की हालत गंभीर

Thu, 29 May 2025 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 02:44 PM IST
सार

Bihar: कविता को बेसुध देखकर उसके चाचा पप्पू कुमार उसे उठाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पप्पू के चचेरे भाई संतोष कुमार मदद के लिए पहुंचे, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए....पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन
Bihar News: Uncle and niece among three members of a family died after being struck by electric current
परिजन बेसुध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बिहियां थाना क्षेत्र के खाखोबांध गांव में एक ही परिवार के तीन लोग करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में चाचा और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाखोबांध गांव निवासी नंदन यादव की 16 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी मंगलवार को खेत में चारा लाने गई थी। उसी दौरान वहां लगे बोरिंग का बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। दुर्भाग्यवश कविता उस टूटे हुए तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

कविता को बेसुध देखकर उसके चाचा पप्पू कुमार उसे उठाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पप्पू के चचेरे भाई संतोष कुमार मदद के लिए पहुंचे, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष को तत्काल बिहियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: 30 मई तक हड़ताल समाप्त करने वाले राजस्व कर्मियों को मिलेगा उपार्जित अवकाश का लाभ, सेवा होगी नियमित

पीड़ित पिता का दर्द
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किशोरी के पिता और पप्पू के बड़े भाई नंदन यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मेरी एक ही बेटी थी, उसे हम बहुत लाड़-प्यार से पालते थे और पढ़ा-लिखा रहे थे। वह भी हमें छोड़कर चली गई। मेरे भाई की शादी इसी 5 मई को हुई थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी तक नहीं छूटी थी और वह भी इस दुनिया से चला गया। पूरा घर उजड़ गया।

गांव में मातम, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। टूटे हुए तारों की मरम्मत समय पर नहीं की गई थी, जिससे यह दर्दनाक घटना घटी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed