फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Two youths died in a head-on collision between bikes

Bihar News: तेज रफ्तार का कहर, बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 06 Jul 2025 11:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Jul 2025 11:19 AM IST
सार

हादसे में पुष्प रंजन को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जबकि नीतीश बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths died in a head-on collision between bikes
अस्पताल के जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां शनिवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल मिस्त्री का 24 वर्षीय पुत्र पुष्प रंजन उर्फ बाबुल एवं मिथलेश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। दोनों राघोपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, मौत के बाद दो परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक पुष्प रंजन अपने बाइक से बिहटा से अपने घर राघोपुर जा रहा था, जबकि मृतक नीतीश कुमार बाइक से राघोपुर से बिहटा की ओर जा रहा था। तभी राघोपुर गांव के पंचायत भवन के पास से दोनों की आमने-सामने टक्कर हो हुई। टक्कर लगने के बाद पुष्प रंजन सड़क के बीच में गिर गया। यहां पीछे से आ रही मिट्टी से लदा ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया, जबकि नीतीश कुमार सड़क के किनारे गिर गया। वो भी बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- होलकर महाराज ने शुरू की इंदौर मोहर्रम परंपरा, आज भी राजवाड़ा के चक्कर लगाता है सरकारी ताजिया
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक पुष्प रंजन अनिल मिस्त्री का एकलौता पुत्र था। वो धनबाद में बीटेक का पढ़ाई करता था और आज सुबह ही वो धनबाद से घर आया था। इधर मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक नीतीश कुमार राघोपुर का रहने वाला है और काफी तेजगति से बाइक चला रहा था। काफी लोगों ने उसे पहले भी समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुआ।

इधर घटना को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया बिहटा के थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर हुई थी। हादसे में दो लोग घायल थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल भेज गया लेकिन दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही यातायात को चालू कर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed