{"_id":"685258f9a9e56baa3a023236","slug":"bihar-news-two-injured-during-transport-department-check-officials-flee-accident-site-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: परिवहन विभाग की जांच के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी समेत दो घायल, मौके से फरार हुए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: परिवहन विभाग की जांच के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी समेत दो घायल, मौके से फरार हुए अधिकारी
Wed, 18 Jun 2025 11:43 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:43 AM IST
सार
हाजीपुर में चौरसिया चौक के पास परिवहन विभाग की वाहन जांच के दौरान एक हाईवा और कंटेनर की जोरदार टक्कर में कंटेनर चालक और एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वैशाली जिले के हाजीपुर में औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत चौरसिया चौक के पास मंगलवार रात वाहन जांच के दौरान एक हादसा हो गया। जांच अभियान के दौरान एक कंटेनर और हाईवा ट्रक की टक्कर में एक होमगार्ड जवान और कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिवहन विभाग के अधिकारी पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News : वैशाली में युवक को मारी गोली, कॉलेज से घर लौट रहा था, रास्ते में अपराधियों ने ऐसा किया
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया कि डीटीओ के नेतृत्व में चौरसिया चौक पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पटना की ओर से आ रहा एक कंटेनर, जो धूप घाटी फ्लिपकार्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था, को जांच के लिए रोका गया। उसी समय रॉन्ग साइड से आ रहे एक हाईवा ट्रक की कंटेनर के साथ जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में कंटेनर चालक अरुण कुमार पिता धुरंधर राय और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान रामप्रवेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रैफर कर दिया गया।