Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Two groups clash in Patna, with heavy firing from both sides; three youths injured.

Bihar News: पटना में पक्षों के बीच भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर फायरिंग; तीन युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

Thu, 13 Nov 2025 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Nov 2025 09:04 AM IST
सार

Patna Crime News: गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फौरन तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। एक युवक के सीने में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है। इधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Bihar News: Two groups clash in Patna, with heavy firing from both sides; three youths injured.
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी के दीदारगंज में बुधवार की देर रात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के कहा कि आपसी विवाद के कारण दोनों ओर से गोलीबारी की गई है। इसमें दो युवकों के पैर और एक के सीने में गोली लगी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन


साहिल के सीने में लगी गोली
मिली जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में पूर्व में जुआ खेलने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। उसी को लेकर बुधवार की रात कुछ युवकों ने पिस्टल से गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में विकास कुमार (21 वर्ष), साहिल कुमार (20 वर्ष), अंकित कुमार (20 वर्ष) जख्मी हो गए। विकास और अंकित को पैर में और साहिल कुमार के सीने में गोली लगी।

विज्ञापन

Bihar Election Result: नए आंकड़े एग्जिट पोल पर उठा रहे सवाल; कल बिहार चुनाव परिणाम आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के दिन से ही विवाद चल रहा था
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस मामले को लेकर दीदारगंज थाना प्रभारी रणवीर कुमार ने बताया कि दो गुटों के बीच पूर्व से दीपावली के दिन से ही विवाद चल रहा था। बुधवार की देर रात दोनों के बीच कहां सनी के बाद बात इतनी बढ़ गई की एक गुट ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन युवकों को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने गोली के कुछ खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मामले पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed