फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : two children dead body found patna bihar Police brother sister double murder case

Bihar News : पटना में कार के अंदर दो बच्चों का शव मिला, गाड़ी उत्तराखंड की; शिक्षिका पर क्यों लगा आरोप

Fri, 15 Aug 2025 08:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 15 Aug 2025 08:30 PM IST
सार

Bihar : राजधानी पटना में दो बच्चों का शव बरामद हुआ। दोनों शव उत्तरखंड नंबर वाले एक कार से बरामद हुआ है। बच्चों के माता-पिता ने एक महिला शिक्षिका पर हत्या करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : two children dead body found patna bihar Police brother sister double murder case
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में एक गाड़ी में दो मासूम बच्चों का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र पटेल नगर रोड नंबर 12 के गोकुलपथ की है। मृतक बच्चों की पहचान गणेश साव की पुत्री लक्ष्मी (7) और पुत्र दीपक (5) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


कार में पड़ी थी लाश 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि एक खाली प्लॉट में उत्तराखंड के नैनीताल RTO रजिस्टर्ड एक कार के अंदर पिछली सीट पर दोनों बच्चो के शव पड़े थे। स्थानीय लोगों को जानकारी मिलते ही लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हालाँकि मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि दोनों शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों बच्चे भाई बहन हैं और दोनों की हत्या कर के शव को गाड़ी में रखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

इस खबर को भी पढ़ें-Bihar News : घुटने भर पानी में हुआ जवान अंकित यादव का अंतिम संस्कार, आतंकवादियों की फायरिंग में हुए थे शहीद
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : two children dead body found patna bihar Police brother sister double murder case
अंतिम बार भाई को राखी बंधती लक्ष्मी। - फोटो : अमर उजाला

महिला शिक्षिका पर लगा हत्या का आरोप 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पिता गणेश साव मजदूरी करते हैं और पत्नी दूसरे के घरों में झाड़ू पोछा करती हैं। दोनों भाई-बहन पिछले 4 महीने से दोनों पास में रहने वाली ममता नाम की युवती से    ट्यूशन पढ़ने जाते थे। पूछताछ के दौरान मां किरण देवी और पिता गणेश साव ने भी पुलिस को बताया कि दोनों भाई बहन ममता मैडम के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। आज दिन में लगभग 12 बजे ममता मैडम ने फोन कर दोनों बच्चों को बुलाया था। शाम लगभग 4 बज गये, लेकिन दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो उन्होंने महिला शिक्षिका से मोबाइल पर बच्चों के बारे में पूछा तो शिक्षिका ने बताया कि बच्चे घर चले गये। खोजिए उधर ही होंगे। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी मां किरण देवी को कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान किसी ने जानकारी दी कि एक कार में दो बच्चों की लाश पड़ी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR: चिराग पासवान ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से पूछा यह सवाल, कहा- भम्र फैला रहे हैं विपक्ष के नेता

शव को खपाने की थी तैयारी 
घटना के संबंध में मां किरण देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि महिला शिक्षिका ने ही बच्चों को गर्म पानी या इलेक्ट्रिक से जलाकर मारा है। बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं, जबकि बेटी का गला घोंटा गया है। उनका आरोप है कि दोनों की हत्या के बाद शव को खपाने की तैयारी थी, जो नाकाम हो गई और मामला खुल गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed