{"_id":"68b461a01dc114dbda0726fa","slug":"bihar-news-two-brothers-died-drowning-in-pond-kaimur-bihar-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से हुई मौत, एक दूसरे को बचाने की कोशिश में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से हुई मौत, एक दूसरे को बचाने की कोशिश में गई जान
Sun, 31 Aug 2025 08:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:22 PM IST
सार
Bihar : अचानक बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। आस-पास के लो यह समझ नहीं पाए कि आखिर यह क्या हो गया। भागकर लोग वहां पहुंचे तो पता चला दो सहोदर भाई गहरे पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन
अब तस्वीरों में ही नजर आयेंगे दोनों भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक दूसरे को बचाने की कोशिश में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसई गांव की है। मृतकों की पहचान संतोष सिंह उर्फ घुरा सिंह के पुत्र आदर्श कुमार (13) और आशुतोष कुमार (15) के रूप में की गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
मृतक के रिश्तेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के झलखरा पहाड़ी की ओर मनरेगा विभाग के द्वारा कई तालाबों की खुदाई की गई है, जहां अक्सर गांव के बच्चे रविवार को खेलने के लिए जाते हैं। आज भी गांव के पांच बच्चे वहाँ गए थे। इसी दौरान आशुतोष तालाब में नहाने लगा और नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। उसे डूबते देख उसका छोटा भाई आदर्श उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। लेकिन बड़े भाई को बचाने के चक्कर में दोनों भाइयों की डूब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां ग्रामीण जुट गये और फिर दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालकर भगवानपुर पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: होटल मालिक ने राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, यात्रा के दौरान जबरन ले गए बाइक
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में चैनपुर के विधायक सह मंत्री जमा खान ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने का आश्वासन दिया है।