{"_id":"678b7181ccc75903ae0912c3","slug":"bihar-news-truck-hits-brick-loaded-tractor-in-nalanda-driver-died-driver-flees-leaving-truck-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत; ट्रक चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत; ट्रक चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार
Sat, 18 Jan 2025 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:46 PM IST
सार
Nalanda News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। घटना एनएच-20 के कंचनपुर पुल के पास की है। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपुर निवासी साको चौधरी के बेटे पप्पू चौधरी (30) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
परिजनों के अनुसार, पप्पू चौधरी ट्रैक्टर पर ईंट लाद कर गिरियक से बिहार शरीफ की ओर जा रहे थे। रास्ते में बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के कंचनपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से पप्पू चौधरी ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा वही ट्रक उनके सिर को कुचलते हुए भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की
हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पप्पू चौधरी के शव को देखकर विलाप करना शुरू कर दिया। पप्पू चौधरी की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके घर पर मातम का माहौल है। गांव में हर तरफ शोक और गमगीन माहौल छाया हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक किया जब्त, जांच जारी
दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा और न्याय की मांग
इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को बल दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।