{"_id":"66d9a650afbcbdd75f07cd22","slug":"bihar-news-three-bike-riders-injured-after-being-hit-by-school-bus-referred-to-patna-in-critical-condition-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फतुहा में स्कूल बस की चपेट में आए तीन बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में पटना रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फतुहा में स्कूल बस की चपेट में आए तीन बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में पटना रेफर किया
Thu, 05 Sep 2024 06:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:08 PM IST
सार
स्कूल बस की चपेट आए तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटनापीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवकों का चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के फतुहा प्रखंड कार्यालय के पास स्टेट हाईवे पर गुरुवार को एक स्कूल बस की चपेट में आने से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद तीनों को पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को फतुहा के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित शिव शिवा छड़ फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने वाले मजदूर पटना के सबलपुर स्थित गोवर्धन छड़ फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। जब वे फतुहा प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचे तो स्कूल बस को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक गीली मिट्टी के कारण अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान वे पीछे से आ रही एक निजी स्कूल बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान हरियाणा के अंबाला जिले के असारा गांव निवासी सलाउद्दीन के 22 वर्षीय पुत्र इंसाद अली, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी हरिफ के 20 वर्षीय पुत्र इंसाद रजक और मुजफ्फरनगर के मोहम्मद मुबारिक के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के अन्य मजदूर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बस जब्त की
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना प्रभारी रूपक कुमार अंबुज मौके पर पहुंचे और स्कूल बस को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।