फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: There was stir in Nalanda due to disappearance of school girls, principal told a shocking thing

Bihar News: नालंदा में स्कूली छात्राओं के लापता होने से मचा हड़कंप, प्रिंसिपल ने बताई हैरान करने वाली बात

Mon, 29 Jul 2024 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 29 Jul 2024 04:34 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा में सरकारी स्कूल से एक दिन तीन छात्राएं और अगले दो अन्य छात्राएं लापता हो गईं। इस घटना ने अभिभावकों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन के भी हाथ-पांव फुला दिए हैं। हालांकि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar News: There was stir in Nalanda due to disappearance of school girls, principal told a shocking thing
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में एक स्कूल की पांच छात्राओं के अचानक लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दीपनगर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालबाग की आठवीं कक्षा की ये छात्राएं शनिवार और रविवार से लापता हैं। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के हाथ-पैर फुला दिए हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, तीन छात्राएं शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद गायब हो गईं। जबकि दो अन्य रविवार से लापता हैं। दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव निवासी एक लापता छात्रा के पिता ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



 
इधर, स्कूल के प्रिंसिपल संतोष कुमार ने इस घटना के बारे में कि शनिवार को लंच के समय हमने देखा कि आठवीं कक्षा की कुछ छात्राओं ने अपने हाथों पर ब्लेड से कुछ लिखा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चार छात्राओं के हाथों पर अंग्रेजी में कुछ लिखा था। हमने तुरंत उनके अभिभावकों को बुलाया। अभिभावकों ने बच्चियों को डांट-फटकार लगाई। स्कूल समय खत्म होने के बाद सभी घर चले गए। लेकिन रात करीब आठ बजे पंचायत के मुखिया ने फोन कर सूचित किया कि तीन छात्राएं घर नहीं लौटीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लापता छात्राओं की एक सहेली ने बताया कि उसने अपनी सहेलियों के हाथों पर कटर में लगे ब्लेड से अंग्रेजी के शब्द लिखे थे। उसने कहा कि मेरी सहेलियों ने मुझे कहीं जाने या किसी अनहोनी की बात नहीं बताई थी।


 
दीपनगर थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में तीन बच्चियों को छुट्टी के बाद मुख्य सड़क की ओर जाते देखा गया है। एक किशोर को हिरासत में लिया गया है, जिसने पूछताछ में बताया कि एक लड़का तीनों लड़कियों को ले गया है। उनका प्रोग्राम ट्रेन से बनारस जाने का था। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही सभी लापता छात्राओं को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

 
इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। अभिभावक और स्थानीय निवासी लगातार छात्राओं की तलाश में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed