{"_id":"68c25062ad6422222705bd89","slug":"bihar-news-the-rain-weather-forecast-thunderstorm-alert-weather-condition-in-bihar-weather-news-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather News: पटना में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather News: पटना में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों को किया अलर्ट
Thu, 11 Sep 2025 10:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:00 AM IST
सार
Weather Forecast : पटना और जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे आमजनों को काफी राहत मिली है। बारिश होने से गंगा के जलस्तर में भी काफी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
झमाझम हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के लोग बीते कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान थे। लेकिन आज सुबह सुबह की मौसम ने लोगों को राहत दी है। पटना और जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे आमजनों को काफी राहत मिली है। बारिश होने से गंगा के जलस्तर में भी काफी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 11 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि आज राजधानी पटना, वैशाली, गया समेत कई जिलों में तेज बारिश होगी। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना में दुकान पर खरीदारी कर रहे राजद नेता को गोलियों से भूना; थाने से कुछ दूरी पर हत्या
विज्ञापन
बिहार में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन जिलों में पटना, भोजपुर, गया जी, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, गोपालगंज और वैशाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इन शहरों में 5 से 15 एमएम प्रति घंटा बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नेपाल में कर्फ्यू का असर, भारत-नेपाल सीमा पर सैकड़ों लोग फंसे, सुरक्षा बलों ने कड़ी की निगरानी