{"_id":"683a764b351516184200c4db","slug":"bihar-news-the-lover-along-with-his-friends-did-dirty-work-with-the-teenager-patna-news-c-1-1-noi1243-3008298-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिल प्रेमिका के साथ की हैवानियत, होटल वाले भी मिले हुए थे; चार पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिल प्रेमिका के साथ की हैवानियत, होटल वाले भी मिले हुए थे; चार पकड़ाए
Sat, 31 May 2025 10:26 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 10:26 AM IST
सार
पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि प्रेम अपनी प्रेमिका को होटल ले गया था। वहां पर अपने दोस्तों के साथ हैवानियत की थी। प्रेमिका के परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विस्तार
नालंदा के राजगीर में एक नाबालिग लड़की के साथ साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस वारदात को अंजाम उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दी गई। इसके बाद पीड़िता के परिवारवालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि इस मामले में होटल के संचालक की भी मिली भगत थी। पुलिस ने छापेमारी कर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तीन लोगों ने मिलकर की थी हैवानियत
पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि राजगीर थाना क्षेत्र में 26 मई को नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ राजगीर थाना आई थी। शाम चार बजे पीड़िता का प्रेमी ने उसे बहला-फुसलाकर राजगीर बाजार स्थित एक होटल ले गया। यहीं पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैवानियत की। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि होटल में पहले से ही दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे। तीनों मिलकर नाबालिग के साथ दरिंदगी की थी। घटना के बाद मामले की जांच की गई। इस होटल में यह घटना हुई, वहां भी एफएसएल की मदद से जांच की गई। मामले में राजगीर थाना में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का तत्काल मेडिकल जांच और न्यायालय में व्यान दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
गोपालगंज में छात्र की गोलीमार कर हत्या; कोचिंग गया था, अपराधियों ने मारी गोली, विरोध में हंगामा
विज्ञापन
होटल के कमरे को सील कर दिया गया
राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि 30 मई को घटना में शामिल तीन आरोपियों को गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गया जी जलाशय के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति व्यान के आधार पर होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर होटल के कमरे को सील कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजगीर थाना क्षेत्र के नीरज कुमार (19), सूरज कुमार (19), अभिषेक कुमार (30) और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस की इस सफल कार्रवाई में शामिल अधिकारियों में डीएसपी राजगीर सुनील कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, थानाध्यक्ष राजगीर रमन कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, दारोगा सीमा कुमारी शामिल रहे।