फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Tender for 90 out of 137 schemes included in Pragati Yatra completed, Minister Nitin Naveen

Bihar News: प्रगति यात्रा में शामिल 137 में से 90 योजनाओं की निविदा पूरी, मंत्री नितिन नवीन ने दी यह जानकारी

Mon, 28 Jul 2025 04:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 28 Jul 2025 04:03 PM IST
सार

Patna News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पथ निर्माण विभाग में योजनाओं का आकार काफी बड़ा है, इसलिए विभाग को जिम्मेदारी के साथ काम करना पड़ता है। हम लोग हर योजना की लगातार मॉनिटरिंग और फॉलोअप कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Tender for 90 out of 137 schemes included in Pragati Yatra completed, Minister Nitin Naveen
मंत्री नितिन नवीन ने समीक्षा बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया है कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो घोषणाएं की थी, उनमें से 90 योजनाओं की निविदा पूरी कर ली गई है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। सोमवार को विभागीय कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की प्रगति यात्रा के दौरान उद्घोषित परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में मंत्री नितिन नवीन ने विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पथ निर्माण विभाग द्वारा क्रियांवित की जा रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई। बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर. पूदुलकट्टी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नवीन ने सभी स्वीकृत योजनाओं पर तेजी से कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

विज्ञापन


एनडीए सरकार में बिहार ने कई नए इतिहास दर्ज किए हैं
पथ निर्माण मंत्री नवीन ने कहा कि बिहार में पथ निर्माण विभाग राज्य के विकास में लगातार नए आयाम लिख रहा है। किसी भी राज्य में वहां की सड़क प्रदेश की प्रगति को दर्शाती है। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार इस दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में बिहार ने कई नए इतिहास दर्ज किए हैं और कई और करने वाला है। पथ निर्माण विभाग इस ओर अपनी पूरी भागीदारी निभा रहा है। पथ निर्माण विभाग का मुख्य उद्देश्य राज्य में नव निर्मित सड़कों के निर्माण से नागरिकों को समय और ईंधन की बचत कराने में सहयोग करना है, साथ ही सभी को सुरक्षित और सुगम आवागमन प्रदान करना है।
विज्ञापन

 मांझी की पार्टी के नेता का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया, STF पर फायरिंग कर भाग रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


20 योजनाओं में भूमि अधिग्रहण का कार्य संपन्न
पथ निर्माण मंत्री नवीन ने कहा कि आज की बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास की गई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रगति यात्रा में शामिल 137 योजनाओं में से करीब 90 योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही करीब 20 योजनाओं में भूमि अधिग्रहण का कार्य संपन्न हो गया है, और अब आगे की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, अन्य योजनाएं निष्पादन प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। मंत्री ने कहा कि नवीन ने कहा कि अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया में तेजी से कार्य करने का निर्देश भी दिया गया। इस दौरान भूमि अधिग्रहण, योजनाओं की गुणवत्तापूर्ण स्थिति, और जिन योजनाओं में समय सीमा को लेकर समस्या आ रही है, उसकी भी विस्तृत जानकारी ली गई। मंत्री श्री नवीन ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं को तेजी से पूरा करने में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed