फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Tejashwi Yadav targeted the NDA government: FIR, Jumla, Vote Rights Yatra, Bihar SIR

Bihar: तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो देश के हर थाने में मेरे ऊपर केस दर्ज करवाओ

Sun, 24 Aug 2025 12:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Aug 2025 12:07 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से कहा कि FIR से कौन डरता है? क्या 'जुमला' कोई आपत्तिजनक शब्द है? मैं तो सिर्फ़ सच्चाई बोल रहा था और आगे भी बोलता रहूंगा। यह लोग जितनी चाहें उतनी FIR दर्ज करा लें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav targeted the NDA government: FIR, Jumla, Vote Rights Yatra, Bihar SIR
विपक्ष के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर महाराष्ट्र में प्राथमिकी दर्ज होने के मामले पर सियासत जारी है। अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वाली सरकार को बड़ी चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा कि जुमलों की दुकान कहने पर FIR करने वालों मेरी बात सुन लो। यह दुकान ही नहीं बल्कि झूठ बोलने की फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरर, होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर और सुपर बाजार है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार का लाल है।  मैं आपकी गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं हूं। अगर हिम्मत है तो देश के हरेक राज्य के हरेक थाने में केस दर्ज करवाओ। आप लोग सबको अपने जैसा डरपोक समझते हो, हम बिहारी हैं बिहारी, ठेठ बिहारी।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि यह लोग वोट चोर चुनाव में वोट चुरा सरकार बना लेते है। 20 वर्षों से सत्ता का मजा ले रहे भ्रष्टाचारियों को गणतंत्र की जननी बिहार से गणतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। इस बार लडेंगे भी, रोकेंगे भी और जीतेंगे भी। उन्होंने दावा किया गया कि हमारे संग समूचा बिहार खड़ा है। हमलोग किसी वोट का अधिकार नहीं छीनने देंगे।
विज्ञापन


इन धाराओ के तहत तेजस्वी पर मामला दर्ज
बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शुक्रवार को पूर्व बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट ट्वीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत गढ़चिरौली के भाजपा विधायक मिलिंद नारोटे ने दर्ज कराई थी। तेजस्वी यादव पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 196 (विभिन्न समूहों में दुश्मनी फैलाना), 356 (मानहानि), 352 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने का इरादा) और 353 (जनता में उपद्रव फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed