{"_id":"69f0525ad7b70c8b4108a790","slug":"bihar-news-tej-pratap-yadav-talks-to-pandit-dhirendra-shastri-political-future-bihar-politics-news-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज प्रताप यादव ने बागेश्वर धाम वाले बाबा से क्या पूछा? बातचीत सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज प्रताप यादव ने बागेश्वर धाम वाले बाबा से क्या पूछा? बातचीत सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
Tue, 28 Apr 2026 11:53 AM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:53 AM IST
सार
Tej Pratap Yadav News: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने जिस शख्स से बात की है, उनका विरोध वह कई बार खुले मंच से कर चुके थे। अब तेज प्रताप की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : Facebook
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्र तेज प्रताप यादव ने बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से बातचीत की है। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को वीडियो कॉल किया। अब इस बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तेज प्रताप ने पंडित शास्त्री को प्रणाम करते हुए कहा कि बाबा मेरा थोड़ा राजनीतिक भविष्य देख लीजिए। इसके बाद बाबा ने कहा हमलोग जब साथ मिलकर बैठेंगे तो इस पर आराम से बातचीत करेंगे।
तेज प्रताप कई बार बाबा का विरोध जता चुके हैं
2023 में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तो तेज प्रताप मंत्री थे। उस वक्त पंडित धीरेंद्र शास्त्री का वह खुलेआम विरोध करते थे। तब उन्होंने कहा था कि मैं बहुत पूजा-पाठ करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझसे बड़ा कोई बाबा नहीं है। सबसे बड़ा बाबा मैं हूं। जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे। हमारे सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता है। जब बागेश्वर धाम वाले बाबा ने पटना आए थे तो सभा में अपने आसपास उमड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने श्रद्धालुओं को 'बिहार के पागलों' कहकर संबोधित किया था। इसके बाद सियासत काफी गरमा गई थी। तब भी तेज प्रताप यादव ने उनका विरोध किया था। उन्होंने इसे बिहारियों के साथ भद्दा मजाक बताया था।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आबा-टाबा बोला, लेकिन बाबा मानने से इनकार किया था। उन्होंने यह भी कहा था- “गजब है! बिहारियों को पगला बोलता है।” यह बातें घूम-फिर कर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कानों तक पहुंचीं तो उन्होंने जाते-जाते स्पष्ट किया कि उनकी नजर में पागल कौन है और वह क्यों पागल बोल रहे थे।

Bihar: बिहार में खूनी खेल, कमरे में मां और दो मासूम बच्चों का रस्सी से बंधा मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
तेज ने कहा था- बिहारियों को पगला बोलता है