फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Tej Pratap Yadav reaction on PM Narendra Modi appeal to celebrate Diwali on 22 January

Bihar News: PM मोदी की 22 जनवरी को दीवाली मनाने की अपील पर तेज प्रताप यादव बोले- राम तब आएंगे जब...

Mon, 01 Jan 2024 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jan 2024 02:11 PM IST
सार

Tej Pratap Yadav on Ram Mandir: पटना में राजद नेता तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी की 22 जनवरी को दीवाली मनाने की अपील पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Tej Pratap Yadav reaction on PM Narendra Modi appeal to celebrate Diwali on 22 January
मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 जनवरी को दीवाली मनाने के आह्वान पर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप ने पटना में कहा कि भगवान राम तभी घर आएंगे जब केंद्र में इंडिया (INDIA) गठबंधन का झंडा लहराएगा।

विज्ञापन

 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले अयोध्या दौरे के वक्त कहा था कि ये ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है। हमें देश के लिए नव संकल्प लेना है, खुद को नई ऊर्जा से भरना है। इसके लिए आप सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Tej Pratap Yadav reaction on PM Narendra Modi appeal to celebrate Diwali on 22 January
PM Modi Ayodhya - फोटो : सोशल मीडिया

'अपने घरों में राम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं'
प्रधानमंत्री मोदी ने 30 दिसंबर को कहा था कि ये ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है। हमें देश के लिए नव संकल्प लेना है, खुद को नई ऊर्जा से भरना है। इसके लिए आप सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं।



उन्होंने कहा था कि देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों से और मंदिरों से मेरा आग्रह है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के निमित्त, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के सभी तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का बहुत बड़ा अभियान चलाना है। हर मंदिर में सफाई का अभियान हमें 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाना है।

'मेरी अपील है अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं'
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मेरे सभी देशवासियों से मेरी एक हाथ जोड़कर विनती है कि हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वह स्वयं अयोध्या आए। लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है। इसलिए सभी रामभक्तों से मेरा आग्रह है कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार वह अयोध्या आए, अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed