Bihar: अब तेज प्रताप यादव का नया दांव; बिहार चुनाव के लिए VVIP के साथ गठबंधन, राजद-कांग्रेस को दिया यह ऑफर
Bihar Election 2025 : कभी अकेले, कभी नई पार्टी बनाकर तो कभी राजद में वापसी कर... हर बार तेज प्रताप यादव के चुनाव लड़ने को लेकर अलग-अलग तरह की बातें आईं। इस बार तेज प्रताप यादव की तैयारी सामने आ गई है। वह नाव चुनाव चिह्न वाले VVIP के साथ गठबंधन कर चुके हैं।
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव आज बड़ा एलान किया है। उन्होंने विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) पार्टी के साथ टीम तेज प्रताप का गठबंधन कर लिया। मंगलवार दोपहर पटना के एक होटल में उन्होंने प्रेस वार्ता की। कहा कि आज कई पार्टियां हमारे साथ जुड़ रहीं हैं। काफी चुनौती है, हम किसी के ऊपर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। एक जनप्रतिनिधि को धरातल से जुड़कर जनता के सुख दुख में साथ होकर दायित्व निभाना चाहिए वैसे ही हम आगे बढ़ रहे हैं। हमने महुआ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंका है। आगे की लड़ाई हम साथ लड़ेंगे। बहुत दुश्मन लोगों को लगेगा कि हम आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वाश है कि हम आगे बढ़ रहे हैं। मैं राजद और कांग्रेस को भी हमारी टीम के साथ जुड़ने का न्यौता देता हूं।
तेज प्रताप ने कहा कि आगे बहुत सारी चुनौती है। बहुत सारे लोग मानते हैं यह हमसे टकराएंगे तो चूर-चूर हो जाएंगे। बिहार और देश की जनता जानती है कि मेरे साथ किस तरह से मेरे साथ अनान्य हुआ है। हमने महुआ से चुनाव लड़ने का एलान किया है। महुआ के लिए हमने बहुत काम किया है'। हमलोग आगे बिहार के लिए लड़ाई लड़ेंगे। मेरे दुश्मन बहुत लोग हैं। आपलोगों के चैनल के माध्यम से वो सुनेंगे तब बुरा लगेगा। तेजस्वी मेरा चैनल देख रहे होंगे। उनको आगे बढ़ने का आशीर्वाद देते हैं।
मुकेश सहनी की पार्टी को बहरूपिया कहा
वहीं मुकेश सहनी की पार्टी को तेज प्रताप यादव ने बहरुपिया पार्टी बताया। कहा कि VVIP ही ओरिजिनल पार्टी है। निषाद भाइयों में इनकी पकड़ है। यह लोग सही में जनता के हित में सोचने का काम करते हैं। लगातार जनता के बीच जा रहे और उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) वाला तो बहरूपिया है। बेकर का पार्टी बना कर घूम रहा है। कोई फायदा नहीं होने वाला है। हमलोग सभी लोगों को एक साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा था कि टीम तेज प्रताप एक प्लेटफार्म है, जो चुनाव में युवाओं को समर्थन देगी। जो लड़ना चाहेंगे, उन्हें पूरा सपोर्ट मिलेगा। तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि चाचा इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इस विधानसभा चुनाव में युवा, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की बात करेगा, वही सरकार बनाएगा।
वीवीआईपी पार्टी का चुनाव चिन्ह पानी का जहाज है
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने जिस पार्टी के साथ गठबंधन किया, उसका पोस्टर और बैनर पहले ही छप चुका है। इसमें स्पष्ट लिख हुआ है कि वीवीआईपी पार्टी एवं टीम तेज प्रताप यादव का गठबंधन सह प्रेस वार्ता। इतना ही नहीं इस पोस्टर में एक ओर तेज प्रताप यादव की बड़ी तस्वीर लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर इस पोस्टर में वीवीआईपी पार्टी ने नेताओं की तस्वीर और चुनाव चिन्ह (पानी का जहाज) है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लोग कह रहे हैं कि राजद से निष्कासित होने के बाद अब तेज प्रताप यादव अलग चुनाव चिन्ह के साथ विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे। हाल में ही उन्होंने शाहपुर विधानसभा से राजद की वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी बेटे के खिलाफ उम्मीद को समर्थन देने की घोषणा की थी। इतना ही तेज प्रताप यादव ने शाहपुर में जनसभा को भी संबोधित किया था।