फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Suspicious death of married woman in Patna, allegation of dowry death: Police investigation

Bihar News: पटना पुलिस को कब्र से क्यों निकालना पड़ा महिला का शव? पति पर जो आरोप लगे वह हैरान करने वाले हैं

Sat, 28 Feb 2026 10:12 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 28 Feb 2026 10:12 AM IST
सार

Patna Crime News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि तौफीक ने तीन शादियां की हैं। आसमां दूसरी पत्नी थी। वहीं महिला के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से आसमां को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस से अपील है कि वह आरोपी को कड़ से कड़ी सजा दिलवाए। 

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of married woman in Patna, allegation of dowry death: Police investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दीघा थाना इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पटना पुलिस ने महिला की लाश कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। इतना ही नहीं पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर भी कर लिया है। पति पर हत्याकर शव को दफनाने का आरोप लगा है। महिला पटना सिटी के खाजेकलां इलाके की रहने वाली थी। उसके मामला ऐनुल हक का आरोप है कि उनकी बेटी आसमां खातून की हत्या ससुराल वालों ने दहेज के लिए कर दी। आसमां के पति तौफीक ने अपने परिवार वालों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। मायके वालों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस को सारे साक्ष्य दिखाए। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम आसमां के ससुराल पहुंची। ससुराल वालों से पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद पता चला कि आसमां का शव कब्रिस्तान में है। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका शव निकलवाया गया। दीघा थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि दहेज हत्या के आरोप में तौफीक को गिरफ्तार किया गया। कुछ अन्य लोगों से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वैज्ञानिक अनुसंधान जारी है। 
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: हाईटेंशन तार के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार, BJP विधायक के तल्ख तेवर से सदन में गहमागहमी
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल ही हुई थी शादी
आसमां के मामा ऐनुल हक ने बताया कि 20 जुलाई 2025 को आसमां और तौफीक की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही तौफीक आसमां के साथ मारपीट करता रहता था। दहेज की मांग करता था। 26 फरवरी को आसमां के साथ मारपीट का वीडियो हमलोगों को मिला। हमलोगों ने आसमां से बातचीत करने की कोशिश की तो ससुराल वालों ने बात तक करने नहीं दिया। इसी बीच जानकारी मिली कि वह गायब हो गई। पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसकी लाश को दफना दिया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed